ग्रेटर नोएडा के सीआईएसएफ परिसर में ‘मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राईव’ के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, माननीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार देश के सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में ‘मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राईव’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के अन्तर्गत एक हरे-भरे और स्वच्छ भारत के लिए सीआईएसएफ ने संगठनात्मक सामाजिक जिम्मेदारी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संपूर्ण भारत वर्ष में स्थित सभी इकाईयों व संस्थानों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ किया है, जिसके अन्तर्गत बल सदस्यों द्वारा 7.23 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान के अन्तर्गत जून, 2020 तक लगभग 1.66 लाख पौधे पहले ही लगाए जा चुके हैं। दिनांक 12.07.2020 को आयोजित व्यापक वृक्षारोपण अभियान के दौरान देश भर में विभिन्न स्थानों पर 1.42 लाख से अधिक अतिरिक्त पौधे लगाए गए।

greater noida

दिनांक 12.07.2020 को समय लगभग 10.00 बजे सीआईएसएफ परिसर एस एस जी ग्रेटर नोएडा में आयोजित समारोह में श्री एम ए गणपति, विशेष महानिदेशक (एपीएस), श्री विक्रम सिंह मान, महानिरिक्षक (एपीएस-1), अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने 3000 से अधिक फल व अन्य पारंपरिक भारतीय पौधे जैसे -नीम, शीशम, बरगद आदि लगाए।

इस ‘मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राईव’ के अगले चरणों में सीआईएसएफ ने अधिक-से-अधिक पौधे लगाने और उन्हें बड़े वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।

यह उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.07.2020 को आयोजित ‘मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राईव’ के तहत सीआईएसएफ ने 1.42 लाख से अधिक पौधे लगा कर एक हरे-भरे और स्वच्छ देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन पौधों को संरक्षित किया जाएगा और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वे बड़ेे वृक्षों के रूप में विकसित हों।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका |
16-09-2026