शराब पीने के महंगे शौक ने नोएडा के इस पति-पत्नी को कहां पहुंचा दिया

शराब
👁️ 504 Views

शराब पीने के महंगे शौक को पूरा करने के लिए नोएडा के पति पत्नी ने अपराध का रास्ता चुना। इस रास्ते पर उनके साथ उनका एक साथी भी था। मगर इनका यह रास्ता उन्हें नोएडा पुलिस तक ले गया। नोएडा की एक्सप्रेसवे पुलिस ने पती पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनके पास से ताला तोड़ने वाला लोहे का सब्बल, घटना में प्रयुक्त ऑटो व 25,000 रुपये नगद बरामद हुआ है।

शराब पीने का शौक और अपराध का रास्ता

नोएडा पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप चौहान, सूरज कुमार उर्फ करन व काजल के रूप में हुई है। काजल सूरज की पत्नी है। पुलिस ने आरोपियों से हुई पूछताछ के हवाले से बताया है कि तीनो ही नशे के आदी है। काजल ने 03 वर्ष पहले अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ करन से प्रेम विवाह किया था। वह मँहगी शराब के नशे की शौकीन है। पत्नी को नशा कराने व शौक पूरे करने के लिये पैसो की जरूरत हेतु अभियुक्त सूरज ने चोरी करना शुरू कर दिया।

सूरज पर पूर्व से अनेक मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त सूरज पिछले करीब 01 वर्ष से अपनी पत्नी काजल व दोस्त कुलदीप चौहान पुत्र राजभान सिंह के साथ मिलकर चोरियां कर रहा है। कुलदीप चौहान एक ऑटो का मालिक है, जो दिन में ऑटो चलता है व रात को अपने दोस्त सूरज व उसकी पत्नी काजल के साथ मिलकर चोरी करता है। चोरी करने के दौरान सूरज हर समय अपनी पत्नी काजल को साथ रखता है।

काजल के साथ रहने से उन्हें पुलिस व जनता को भ्रमित करने में मदद मिलती है। काजल चोरी के पैसे व माल अपने पास जमा करती है व बाद में हिस्से का बटवारा करके देती है। ये लोग 01 मजबूत सब्बल(लोहे की रोड़) रखते है जिसको ताले मे फंसाकर ताला तोड़ देते है व शटर मे फंसाकर शटर मोड देते है। दुकान या घर के अन्दर से रूपये, गहने, मोबाइल, कीमती सामान चोरी कर लेते है।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा |
14-03-2026