क्या सफर में उल्टी होती है ? जानें उपाय

0
50
सफर में उल्टी

अगर आपको भी सफर में उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो समझ जाइए कि आपको मोशन सिकनेस है। ट्रिप के शौकीनों को नई-नई जगह एक्सप्लोर करना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ट्रिप पर जाने वाले कई लोगों के साथ मोशन सिकनेस (Motion Sickness) की समस्या होती है। मोशन सिकनेस यानी सफर के दौरान उल्टी या जी मिचलाना. कई लोगों का यह मानना है कि लम्बे समय के बाद सफर पर निकलने से ऐसा होता है, लेकिन यह समस्या उन लोगों के साथ भी है, जो हमेशा ट्रिप पर जाते रहते हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में सफर के दौरान उल्टी (Vomiting) रोकने की हर मुमकिन कोशिश के बाद भी उल्टी आ ही जाती है। बता दें कि मोशन सिकनेस कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन इससे व्यक्ति सफर के दौरान परेशान हो जाता है।

पीछे की सीट से करें परहेज
किसी भी बड़े वाहन की पीछे की सीट पर बैठने से गति का एहसास अधिक होता है। सबसे अच्छा होगा कि आप बीच की सीट पर ही बैठें। इसी तरह कार में फ्रंट सीट पर ही बैठें।

इन्हें ट्राइ करें
सफर के दौरान जी मचलने या चक्कर जैसा लगने की स्थिति में कोला ड्रिंक, अदरक, मिंट, कैंडी, च्वींग गम आदि के सेवन से आपको आराम मिल सकता है।
विपरीत दिशा में मुंह करके बेठे

जिस दिशा में आपका वाहन चल रहा हो उसके विपरीत दिशा में मुंह करना पड़े ऐसी सीट पर ना बैठे। ऐसी सीट पर आपको उल्टी आ सकती है।

तुलसी के पत्ते साथ रखे

सफर के दौरान आप तुलसी के पत्ते अपने साथ हमेशा रखें, इसे खाने से उल्टी नहीं आएगी।

आगे की तरफ बेठे

जब आप सफर कर रहे होते हैं तो वाहन में झटके अधिक लगने से समस्या बढ़ती है। झटके कम लगें इसके लिए आगे की तरफ बैठें इससे आपको आराम मिलेगा है।

disclaimer- विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी पर आधारित indiavistar.com सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now