एक और खिलाड़ी कोरोना पॉज़िटिव

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नोवाक जोकोविच द्वारा सर्बिया और क्रोएशिया में आयोजित प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद एक और टेनिस खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। विक्टर ट्रॉइकी ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी गर्भवती पत्नी दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सर्बिया के खिलाड़ी ट्रॉइकी दो चरण की प्रतियोगिता के पहले चरण में बेलग्राद में जोकोविच के खिलाफ खेले थे। ट्रॉइकी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल रह चुके हैं। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जोकोपिच एड्रिया टूर का चेहरा था। एड्रिया टूर प्रदर्शनी मैचों की श्रृंखला थी जिसकी शुरुआत सर्बिया की राजधानी में हुई और पिछले सप्ताहांत क्रोएशिया के जदर में मैचों का आयोजन हुआ।

फाइनल के रद्द होने के बाद वह क्रोएशिया से चले गए थे और बेलग्राद में उनका परीक्षण हुआ। इसका नतीजा मंगलवार को ही आने की उम्मीद है। जोकोविच इससे पहले कह चुके हैं कि अगर यात्रा के लिए अनिवार्य हुआ तो वह वायरस के लिए टीका लगाने के खिलाफ हैं। तीन बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने रविवार को कहा था कि वह कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को दिमित्रोव के खिलाफ खेलने वाले बोर्ना कोरिच ने भी सोमवार को कहा था कि वह भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों ही देशों में मैचों के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया था।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA |
24-09-2026