वैलेंटाइन डे क्या आप जानते हैं ये बातें

👁️ 460 Views

Valentines Day 2023: वेलेंटाइन-डे प्यार करने वालों का दिन, ये वो दिन है जब हवाओं में प्यार होता है, ये वो दिन है जब फिजाओं में प्यार होता है। वैलेंटाइन डे हर साल मनाया जाता है इस बात को तो आप भी जानते हैं मगर यहां हम बताने जा रहे हैं वैलेंटाइन की वो बातें जो अब तक आप नहीं जानते होंगे। वैलेंटाइन-डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5वीं शताब्दी के अंत तक, पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन-डे घोषित कर दिया था, तभी से यह मनाया जाने लगा। रोमवासियों का लुपर्केलिया नामक एक त्योहार फरवरी के मध्य में मनाया जाता था, ऐसा माना जाता है कि इस दिन सामूहिक विवाह होते हैं।

क्यों कहते हैं इसे वेलेंटाइन-डे (History of Valentine)
270 ईसवी में संत वैलेंटाइन हुआ करते थे, संत वैलेंटाइन ने प्रेम को बहुत बढ़ावा दिया। उस समय रोम के राजा क्लाउडियसको प्यार और प्रेम संबंधों के सख्त नफरत थी और वो इसका विरोध करते थे। संत वैलेंटाइन की प्यार और इसके संबंध की सभी बातें वहां के राजा को खटकती थी।ऐसा माना जाता है कि रोम का राजा प्रेम विवाह में विश्वास नहीं रखता था। रोम के राजा का मानना था कि प्यार या प्रेम संबंध रोम या किसी के प्रति झुकाव के चलते सैनिकों का ध्यान भंग होता था और रोम के लोग सेना में भर्ती नहीं होना चाहते थे।

ऐसे में वहां के राजा क्लाउडियस के रोम में सैनिकों की शादी और सगाई पर पाबंदी लगा दी गई। यह बात संत वैलेंटाइन को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके खिलाफ आवाज इसका उठाकर विरोध जताया। इतना ही नहीं, संत वैलेंटाइन ने रोम के राजा के निर्णय के विरुद्ध जाकर शादियां भी कराईं।

ये सभी शादियां 14 फरवरी को सामुहिक विवाह के रुप में होती थी। इस वजह से 14 फरवरी के दिन संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। तब से संत वैलेंटाइन की याद में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाने लगा। यानि प्यार करने वालों का दिन।

संत वैलेंटाइन ने अपना जीवन प्यार करने वालों के लिए कुर्बान कर दिया और आज उनकी याद में वैलेंटाइन डे मनाते हैं। पूरी दुनिया उनकी कुर्बानी को याद करती है और इस दिन को सेलिब्रेट करती है।

ऐसा माना जाता है जब संत वैलेंटाइन को जेल में बंद थे, तब उन्होंने वहां से जेलर की बेटी को एक लैटर लिखा, जो देख नहीं सकती थी और उन्हें बहुत मानती थी। इस लैटर के आखिर में संत ने ‘फ्रॉम योर वैलेंटाइन’ भी लिखा था। ब्रिटिश वेबसाइट की मानें तो जेलर की बेटी की आंखों में संत वैलेंटाइन की प्रार्थना से चमत्कार के रूप में रोशनी आ गई।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
27-02-2026