valentine day-साल भर में फरवरी के महीने में सबसे कम दिन होते हैं। कुल 29 या 28 दिन वाले फरवरी को युवा बेशक वैलेंटाइन डे के लिए ज्यादा याद करते हैं मगर फरवरी में कई खास दिन हैं। लीप वर्ष होने पर फरवरी 29 दिन का और लीप वर्ष ना होने पर फरवरी का महीना 28 दिन का होता है। आइए जानते हैं कि फरवरी में कौन कौन से खास दिन (Special days of february) हैं।
valentine day के अलावा ये हैं फरवरी के खास दिन
फरवरी में कई महत्वपूर्ण दिन आते हैं। इनमें वसंत पंचमी, वैलेंटाइन डे, विश्व कैंसर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आदि। फरवरी महीने का पहला दिन बजट दिवस तो था ही 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस भी होता है। 2 फरवरी को विश्व आर्द्रदिवस होता है। 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस तो 6 फरवरी को महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
7 फरवरी से शुरू होता है वैलेंटाइन सप्ताह
वैलेंटाइन सप्ताह 7 फरवरी से शुरू हो जाता है। 7 फरवरी को वैलेंटाइन का पहला दिन रोज डे के रूप में मनाया जाता है। इसी तरह 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे तो 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। 11 फरवरी को प्रामिस डे और 12 फरवरी को हग डे के रूप में मनाया जाता है। 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को हैप्पी वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।
वैसे 8 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। 9 फरवरी को माघ अमावस्या है। 10 फरवरी को कृमि मुक्ति दिवस औऱ विश्व दलहन दिवस भी है। 11 फरवरी को विश्व बीमार दिवस और विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। 12 फरवरी को विश्व डर्विन दिवस, अब्राहम लिंकन का जन्मदिन और राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस है।
13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस, सरोजनी नायडू जयंति और कुंभ संक्रांति है। 14 फरवरी को इस साल वसंत पंचमी भी है। इस दिन पुलवामा अटैक भी हुआ था। 15 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय बचपन कैंसर दिवस है। 20 फरवरी को अरूणाचल प्रदेश स्थापना दिवस और विश्व सामाजिक न्याय दिवस भी है। 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस और 24 फरवरी को माघी पूर्णीमा के साथ साथ केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस है। 27 को विश्व एनजीओ दिवस तो 28 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और दुर्लभ रोग दिवस है।
यह भी पढ़ें-
- Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा
- Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम
- आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud
- सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल
- साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा













