ट्रैफिक यूनिट के एएसआई को इसलिए मिला यह ईनाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एएसआई विपिन गुप्ता को 4 हजार रुपए का नकद ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। ट्रैफिक में रहते हुए विपिन गुप्ता ने एक ऐसा काम किया जिसके लिए उन्हें आला अफसरों ने प्रशस्ति पत्र के साथ साथ नकद ईनाम दिया है।

एएसआई विपिन गुप्ता दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तिलक नगर सर्किल में तैनात हैं। 13 जून को वह आउटर रिंग रोड पर केशो पुर बस डिपो के पास तैनात थे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर निगरानी रखने के दौरान उन्होंने एक ऑटो को लाल सिग्नल पर करने के जुर्म में रोका। ऑटो के कागजातों की जांच में पता लगा की ऑटो अप्रैल में संसद मार्ग इलाके से चोरी किया गया था। विपिन गुप्ता ने तत्काल ऑटो चालक मंजीत सिंह को रोका और तिलक नगर पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। ट्रैफिक में रहते हुए भी वाहन चोर को गिरफ्तार करने वाले विपिन को पुरस्कृत किया गया। विपिन इसके पहले वेस्ट दिल्ली के स्पेशल स्टाफ में भी रह चुके है जहां उन्होंने कई बदमाशो को दबोचा है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार |
20-08-2026