Republic Day से पहले बड़ी साजिश नाकाम: भाऊ गैंग का मोगली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Republic Day से पहले दिल्ली में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे भाऊ गैंग के दो शूटरों को Crime Branch ने आधी रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।
Crime Branch Delhi encounter arrest Himanshu Bhau gang shooters under flyover

Republic Day से पहले राजधानी की सुरक्षा को चुनौती देने वाली एक बड़ी साजिश को Crime Branch, Delhi Police ने समय रहते नाकाम कर दिया। PS बाबा हरिदास नगर क्षेत्र में हुई एक संक्षिप्त लेकिन बेहद संवेदनशील मुठभेड़ के बाद कुख्यात Himanshu @ Bhau Gang से जुड़े दो खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई न केवल दिल्ली बल्कि हरियाणा में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोहों के लिए एक स्पष्ट संदेश मानी जा रही है।

मुठभेड़ की पूरी कहानी: आधी रात, फ्लाईओवर और गोलियों की आवाज

क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी सुरेन्द्र कुमार के मुताबिक ASI सुरेश कुमार को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि Himanshu @ Bhau Gang के सक्रिय सदस्य Republic Day से पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई।

इंस्पेक्टर अनिल मलिक के नेतृत्व में, ACP राज कुमार के मार्गदर्शन और DCP Crime Branch श्री हर्ष इंदोरा, IPS की समग्र निगरानी में टीम ने रणनीतिक योजना बनाई।

फ्लाईओवर के नीचे, हिरनकुंडना से डिचाऊ गांव रोड पर एक सफेद Hyundai i-20 को रोका गया। कार में सवार थे दो कुख्यात अपराधी – विक्की @ मोगली और चंदर भान।

जब पुलिस पर चली गोली

रुकते ही दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। विक्की @ मोगली द्वारा चलाई गई दो गोलियों में से एक गोली HC संदीप की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थिति को नियंत्रित करते हुए, SOP के तहत SI अंशु कादियान ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे तुरंत काबू में कर लिया गया।

देखें वीडियोः

गंभीर बात यह रही कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पूछताछ में खुली परतें: हत्या, साजिश और हथियार सप्लाई

पूछताछ में सामने आया कि विक्की @ मोगली, Himanshu @ Bhau Gang के मुख्य सहयोगियों अनिल @ टीनू और अंकित @ गोधू से सीधे जुड़ा हुआ है। वह कई सनसनीखेज हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित है।

हरियाणा पुलिस द्वारा उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। रिकॉर्ड खंगालने पर यह भी सामने आया कि वह वर्षों से अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

आरोपियों की प्रोफाइल: अपराध की ओर ढलती ज़िंदगी

विक्की @ मोगली, बेहद साधारण और कमजोर सामाजिक पृष्ठभूमि से आया व्यक्ति है, जिसकी आपराधिक यात्रा 2012 से शुरू हुई। वहीं चंदर भान, विक्की की जीवनशैली से प्रभावित होकर उसके साथ जुड़ा और धीरे-धीरे संगठित अपराध का हिस्सा बन गया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
21-10-2026