mobile phone data को दूसरे सिस्टम से इस तरह कर सकते हैं डिलीट

mobile phone data

mobile phone data अगर गलत हाथों में पहुंच जाए तो कुछ भी हो सकता है। मोबाइल फोन गुम हो जाए और उसके मिलने की संभावना ना हो तो डाटा साफ कर देना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। खतरा होता है कि गुम हुआ मोबाइल फोन अगर गलत हाथो में है तो mobile phone data का गलत इस्तेमाल ना हो जाए। इस पोस्ट में हम आपको ऐसा ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से अगर आपका फोन कहीं और भी है तो आप Data को मिटा सकते हैं ताकि वह सेफ रहे।

mobile phone data को remotely wipe करें ऐसे

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों को इसके डाटा के प्रति सबसे ज्यादा सचेत होना चाहिए। वैसे तो कई सरकारी स्टेप भी उठाए गए हैं ताकि लोगों का डाटा लीक ना हो जाए। मगर साइबर क्रिमिनल रोज नए तरीके अपनाते रहते हैं। पुलिस ने कई मामलो में इस बात का भी खुलासा किया है कि चोरी के मोबाइल फोन दूसरे देशो में भेज दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपका डाटा भी साथ में चला जाए तो किसी भी तरह का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसलिए आपको यह ज़रूर जानना चाहिए कि Remotely wipe करना कैसे काम करता है, ख़ासतौर पर जब आपका फ़ोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए। डाटा सहित आपकी निजी चीजें सुरक्षित रहें इसके लिए फ़ोन को Remotely wipe करने के लिए, नीचे दिए गए Device-specific tools का उपयोग करें:
• Android: Google की Find My Device सेवा का उपयोग करें (http://google.com/android/find)। अपने Google account से Sign in करें, Device select करें, और Erase Device पर क्लिक करें ताकि सभी डेटा पूरी तरह साफ हो जाए।
• iPhone: Apple की Find My सेवा का उपयोग करें (http://icloud.com/find)। अपने Apple ID से Sign in करें, Device select करें, और Erase iPhone चुनें ताकि सभी डेटा Permanently delete हो जाए।
Requirements: फ़ोन को Google या Apple account से Signed in होना चाहिए, Internet connected होना चाहिए, और Location services enabled होने चाहिए।

एक बात का सावधानी जरूर रखें। डाटा डिलीट की प्रक्रिया तभी अपनाओं जब फोन की बरामदगी संभव ना हो। क्योंकि एक बार wipe करने के बाद दुबारा परिवर्तित नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए |
30-09-2026