TikTok नाबालिग स्टार को धमकाने की कहानी खौफ कायम करने के लिए किए गए वायरल वीडियो ने मामला सुलझाया

[responsivevoice_button voice=”Hindi Male” buttontext=”इस खबर को ऑडियो में सुनें”]

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की द्वारका पुलिस ने टिक टाक के नाबालिग स्टार को सरेराह धमकी देने का मामला सुलझा लिया है। कुछ दिन पहले धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस धमकी में टिक टाक स्टार को कुछ बदमाश सरेराह गनप्वांयट पर धमकी दे रहे थे। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम त्रिकोण का है और इसकी साजिश जेल में बंद बदमाश ने रची थी।

दरअसल टिक टाक पर अच्छी खासी फॉलोवर की संख्या रखने वाले एक नाबालिग ने 6 जून को छावला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की पंडावला कलां गांव में उसे कुछ बदमाशों ने घेर कर बंदूक की नोक पर धमकी दी। इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी जोगिन्दर जून की देखरेख में स्पेशल स्टाफ सबइंस्पेक्टर राजीव त्यागी, एएसआई हंस, उमेश, हेडकांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल जितेन्द्र, कुलभूषण और मनोज की टीम बनाई गई। इस बीच टिक टाक स्टार को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जांच पड़ताल में लगी पुलिस को पूछताछ आदि से ये पता लग गया था कि धमकाने का यह मामला जेल में बंद कुख्यात अपराधी आशीष सहरावत के इशारे पर हो सकता है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मामला प्रेम त्रिकोण से जुड़ा हो सकता है। इसी लीड पर काम कर रही पुलिस ने सीसीटीवी आदि की मदद लेनी शुरू की औऱ आखिरकार 9 जून को रेवला खानपुर के पास बदमाश भूपेन्द्र मान को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। उसके कब्जे से पिस्टल औऱ कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ में पता लगा कि भूपेन्द्र जेल में बंद आशीष उर्फ आशू के बचपन का दोस्त है औऱ उसी के कहने पर टिक टाक स्टार को धमकाया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उस नाबालिग को भी पकड़ लिया जिसने धमकाते समय वीडियो रिकार्डिंग की थी।
पूछताछ में फिल्मी कहानी निकलकर सामने आई। भूपेन्द्र मान आशीष उर्फ आशू का बचपन का दोस्त है। आशू आजकल भोडसी जेल में बंद है। उसकी एक गर्ल फ्रैंड टिक टाक स्टार के भी करीब हो गई थी। कुछ दिन पहले टिक टाक स्टार ने उस लड़की से ये बता दिया था कि आशू रेप के आरोप में जेल में बंद है। यह बात जेल में बंद आशू को भी पता लग गई तभी से वह टिक टाक स्टार को सबक सिखाने के मूड में था। इस काम के लिए उसने भूपेन्द्र से कहा और साथ में धमकाने का वीडियो भी वायरल करने के लिए बोला।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं |
26-08-2026