कीमती जेवरात लेकर भागे नौकर के जीजा से इस तरह बरामद हुए एक करोड़ रु के जेवरात

दिल्ली से करोड़ो रु कीमत वाले सोने की जेवरात चोरी कर एक शख्स झारखंड के नक्सल इलाके में जा छिपा। सोने की जेवरात चोरी करने वाला यह शख्स चांदनी चौक के कारोबारी का नौकर है। पुलिस ने झारखंड के नक्सल इलाके में स्थित इस नौकर के जीजा के घर पर छापेमारी कर एक करोड़ रुपये की सोने की जेवरात बरामद कर ली है। जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस हिरासत में एक करोड़ की जेवरात के साथ छोटू रजक

उत्तरी दिल्ली डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक 11 नवंबर को कोतवाली थाने में नौकर द्वारा कीमती जेवरात चोरी किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर एएसआई शिशु भान को भेजा गया। चांदनी चौक के कूचा महाजनी में जेवरात का कारोबार करने वाले मनोज जायसवाल ने वारदात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  नेकलेस सेट और इयर टॉप्स जिसका वजन करीब 2.5 किलो था  प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे में रखा गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे पद्मावत ज्वैलर्स के अखिल जैन के नाम पर ये डिब्बे उनका नौकर अनिल लेकर गया। अनिल को ये डिब्बे मनोज जायसवाल के कर्मचारी विशाल ने दिए थे। जब एक घंटे तक जेवरात वापस नहीं आए तो विशाल ने अखिल जैन को इंटरकॉम पर संपर्क किया। अखिल जैन ने उसे बताया कि ना तो उन्होंने अनिल को जेवरात लाने के लिए भेजा था और ना ही अनिल ने उनको जेवरात के डिब्बे दिए हैं। अनिल की तलाश की गई मगर वह नहीं मिला। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसीपी विजय सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर वेदप्रकाश, नीरज कुमार के नेतृत्व में एसआई योगेश कुमार, कांस्टेबल पूरन मल और अमित देशवाल की टीम बनाई गई।  अनिल की तलाश शुरू हुई और तकनीकी जांच में पुलिस को पता चला कि अनिल जेवरात के साथ बिहार चला गया है। पुलिस टीम अनिल के घर औरंगाबाद पहुंची तो पा लगा कि अनिल झारखंड के नक्सल इलाके चतरा में छिपा हुआ है। पुलिस झारखंड पुलिस की मदद से झारखंड के चतरा में परतापुर पहुंची। आधी रात को पुलिस ने अनिल के बहनोई छोटू रजक के घर छापा मार कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दो तीन दिन पहले उसका साला अनिल और उसका साथी दीपक उसके पास आए थे। उन्होंने  उसे जेवरात के डिब्बे देकर अपने पास रखने के लिए कहा था। उसने ये भी बताया कि उसके बाद दोनो घने नक्सल इलाके में चले गए।  पुलिस ने छोटू रजक से 1.890 ग्राम सोने की जेवरात बरामद कर लिया। पुलिस उसके साले अनिल और उसके दोस्त दीपक की तलाश कर रही है।     

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर |
23-11-2026