सीआरपीएफ ऐसे निपटती थी जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों से पूर्व आईपीएस ने इंटरव्यू में किया खुलासा, देखिए वीडियो इंटरव्यू

सीआरपीएफ
👁️ 553 Views

सीआरपीएफ पत्थरबाजों से निपटने के लिए एक विशेष प्रकार के कारतूस का इस्तेमाल करती थी। यह उन दिनों की बात है जब जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं के साथ साथ पत्थरबाजी भी चरम पर था। https://indiavistar.com से खास बातचीत में पूर्व आईपीएस एस एन श्रीवास्तव ने इसका खुलासा किया है। बातचीत की दूसरी कड़ी में हमने उनसे जम्मू कश्मीर में आतंकवादी और पत्थरबाजी वाली घटनाओं पर विस्तृत बातचीत की।

सीआरपीएफ ने बना ली थी विशेष रणनीतिः

दिल्ली पुलिस के पूर्व सीपी एसएन श्रीवास्तव से बातचीत की पिछली कड़ी में आपने जाना था कि दिल्ली की वह दो कौन सी घटनाएं हैं जो रिटायर होने के बाद भी एसएन श्रीवास्तव को याद आती हैं यही नहीं आपने एसएन श्रीवास्तव से दिल्ली की ट्रैफिक के बारे में भी अहम सुझाव सुने थे। बातचीत की दूसरी कड़ी उनकी सीआरपीएफ में एडीजी रहने के दौरान जम्मू कश्मीर में तैनाती के दिनो पर आधारित है। नीचे दिए गए वीडियो लिंक को क्लिक कर पूरा इंटरव्यू देख सकते हैं।

 जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ ने एसएन श्रीवास्तव को उस समय कमान दी थी जब वहां केवल आतंकवादी घटना ही नहीं बल्कि पत्थरबाजी भी चरम पर थी और लोकल पॉलिटिशियन भी देश विरोधी गतिविधियों में लगे हुए थे उन्होंने बताया कि वहां जाते ही सीआरपीएफ पर आतंकी हमले से सामना हुआ था। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे और 11 जवान जख्मी थे। चुनौती बड़ी थी लेकिन रणनीति बनाई गई और उसके बाद एक साल तक किसी तरह की आतंकी घटना नहीं हुई।

इसी तरह आतंकी बुरहान बानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कानून और व्यवस्था की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ने लगीं। इससे निपटने के लिए सीआरपीएफ ने विशेष प्रकार के कारतूस यानि पैलेट गन की मदद ली। मगर बहुत जरूरी होने पर ही इसे चलाया जाता था। जम्मू कश्मीर पुलिस सीआरपीएफ और आर्मी मिलकर के काम करते थे । लॉ एंड ऑर्डर के लिए तो सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर एंड जहां आतंकी घटनाएं होती थी उसमें आर्मी का भी महत्त्वपूर्ण रोल होता था ।

फोर्स जवानों की हौसला अफजाई के लिए एस एन श्रीवास्तव व्यक्तिगत रूप से जवानों से मिलने उनके कैंप में रातो रात चले जाते थे। बिना किसी की जानकारी के वह रातो रात जाते और सुबह होने से पहले वापस आ जाते थे। इससे जवानो के हौसले पर बहुत फर्क पड़ा। उरी घटना के बाद सभी कमांडर्स को बुलाकर मीटिंग ली गई। इस मीटिंग के बाद सीआरपीएफ ने खास रणनीति बनाई।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड |
06-04-2026