नोट के बारे में ये जानकारी आपके बहुत काम की हैं

👁️ 498 Views

देश के सियासी गलियारे में भारतीय नोट पर क्या छपे और छापा जाए इसके लोकर बड़ी चर्चा है। ऐसे में इसके बारे में कई ऐसी जरूरी जानकारियां हैं जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।

भारत में कागजी मुद्रा की शुरूआत

भारत में कागजी मुद्रा की शुरूआत 1770 में हुई थी, जब पहली बार बैंक ऑफ हिंदुस्तान ने रुपये को नोट के रूप में छापा। तब ये कोलकाता में छापे गए थे। ब्रिटीश राज में पहली बार नोट 1917 में छापे गए थे। 1928 में नासिक में छापने की अनुमति दी गई।

आरबीआई के पहले किसकी तस्वीर

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी। स्थापना के करीब तीन साल बाद जनवरी 1938 में आरबीआई ने पहली बार पांच रुपये का नोट जारी किया था। इस पर किंग जार्ज vi की फोटो छपी थी। आजादी के बाद देश में सबसे पहले एक रुपया का नोट छापा गया था। इसको भारतीय मुद्रा के रुप में 12 अगस्त 1949 को जारी किया गया था। इस नोट पर अशोक स्तंभ का चित्र प्रकाशित किया गया था।

महात्मा गांधी की फोटो कब छपी

आरबीआई ने पहली बार महात्मा गांधी की फोटो उनके जन्म शताब्दी वर्ष 1969 में छापी थी। वह फोटो जन्मशती स्मारक डिजाइन की गई थी। उस फोटो में पीछे सेवाग्राम आश्रम भी था।

आजादी के बाद 1949 में एक रुपया का नोट जारी करने के बाद उसमें कई बदलाव किए गए। इस पर गेटवे ऑफ इंडिया, बृहदेश्वर मंदिर के चित्र भी छापे गए थे। 1954 में 1000, 5000 और 10000 के नोट भी छापे गए थे। 1000 वाले पर तंजोर मंदिर, 5000 वाले पर गेटवे ऑफ इंडिया और 10000 वाले पर लॉयन कैपिटल अशोक स्तंभ के चित्र थे। दो वाले पर आर्य भट्ट उपग्रह, पांच के नोट पर कृषि यंत्रीकरण, 10 वाले पर मोर, 20 पर रथ का पहिया और शालीमार बाग, 100 वाले पर हीराकुंड बांध का चित्र छपा था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
21-03-2026