‘भोजपुरी सिनेमा के संसार’ के लेखक को मिला पुरस्कार, पुस्तक में दिलचस्प हैं जानकारियां

भोजपुरी सिनेमा

‘भोजपुरी सिनेमा पर खास पुस्तक लिखने वाले मनोज भावुक को ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2025’ में बेस्ट राइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुस्तक पिछले साल यानि 2024 में प्रकाशित हुई थी। पुस्तक का नाम ” भोजपुरी सिनेमा के संसार” है। पुरस्कार समारोह लखनऊ में आयोजित किया गया था। समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक थे।

भोजपुरी सिनेमा के संसार में है यह सब कुछ

कार्यक्रम में मनोज भावुक ने कहा कि यह किताब 30 वर्षों की तपस्या का प्रतिफल है। इस पुस्तक में 1931 से लेकर अब तक के इतिहास को सहेजा गया है। अमिताभ बच्चन, सुजीत कुमार, राकेश पांडेय, कुणाल सिंह, रवि किशन और मनोज तिवारी जैसी सिने-हस्तियों के साक्षात्कार शामिल हैं, सिनेमा की चुनौतियों, संभावनाओं, बिजनेस और भविष्य पर खुलकर लिखा गया है।

पुस्तक में ओटीटी, भोजपुरी वेबसिरिज, टेलीफिल्म, सीरियल पर भी प्रकाश डाला गया है। यह भोजपुरी सिनेमा पर भोजपुरी भाषा में पहली किताब है। इससे पहले भी मनोज भावुक को फिल्मफेयर व फेमिना द्वारा सम्मानित किया गया है।

कौन हैं मनोज भावुक ?

मनोज भावुक भोजपुरी के प्रख्यात साहित्यकार, संपादक, सुप्रसिद्ध कवि-गीतकार, टीवी पत्रकार एवं भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार हैं। लगभग एक दशक तक अफ्रीका एवं यूके में बतौर इंजिनियर सेवा देने के बाद मनोज पूरी तरह मीडिया से जुड़ गए और अनेक चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम किया। आप सारेगामापा (रीजनल) के प्रोजेक्ट हेड रहे हैं।

वह कई पुस्तकों के प्रणेता हैं। टीवी एंकर और अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक हैं। मनोज ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय भी किया है। कई फिल्मों में गीत लिखा है। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली और इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। भाषा के लिए मनोज ने यूरोप, अफ्रीका, दुबई, मॉरिशस, नेपाल अनेक देशों की यात्रा की है। उन्हें सिनेमा व साहित्य के बीच एक सेतु भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ |
02-09-2026