cisf ने शूरवीरों को ऐसे किया याद, परिवारों को भी दिया गया सम्मान

cisf

cisf ने राष्ट्र की सेवा में जान गंवाने वाले शूरवीरों को श्रद्धाजंलि देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शूरवीरों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में किया गया था। यह समारोह उन 127 शूरवीर सीआईएसएफ कर्मियों को समर्पित था जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए असाधारण समर्पण, साहस और प्रतिबद्धता दिखाते हुए कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया।

cisf डीजी ने इनको दिया सम्मान

cisf के डीआईजी और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजय दहिया के मुताबिक कार्यक्रम में cisf के विशेष महानिदेशक(एपीएस) प्रवीर रंजन ने वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारियों और कर्मियों के साथ पुलिस स्मारक में केंद्रीय शिल्पाकृति पर पुष्पांजलि अर्पित कर शूरवीरों को श्रद्धांजलि दी। सीआईएसएफ के शूरवीरों के परिजनों ने ‘वॉल ऑफ वेलोर’ (wall of valour) का दौरा किया, जहां राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीएपीएफ और पुलिस के सभी शूरवीरों के नाम पत्थर पर अंकित किये गए हैं।

cisf
cisf स्पेशल डीजी प्रवीर रंजन श्रद्धाजंलि देते हुए
cisf
cisf dg ने सम्मानित किया

कार्यक्रम में cisf की बैंड टीम द्वारा एक भव्य बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर स्थित सीआईएसएफ की विभिन्न इकाइयों के सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, कार्मिक और परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में, शूरवीरों के परिजनों को पुलिस संग्रहालय का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें सीआईएसएफ पर तैयार विशेष फिल्म दिखाई गयी।

इस फिल्म में शूरवीरों के अद्वितीय वीरता को प्रदर्शित करते हुए, राष्ट्र की सुरक्षा में सीआईएसएफ की महत्वपूर्ण और अटूट भूमिका को दर्शाया गया है। बाद में एक भावपूर्ण समारोह के दौरान, वरिष्ठ अधिकारियों ने शूरवीरों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान उनके अपार बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।    

cisf

बल के महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी, की अध्यक्षता में सीआईएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। महानिदेशक ने व्यक्तिगत रूप से शूरवीरों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने भावपूर्ण संबोधन में सीआईएसएफ के शूरवीरों के साहस, बलिदान और अटूट समर्पण को श्रद्धांजलि दी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम ने न केवल सीआईएसएफ के बहादुरों की वीरता को सम्मानित किया, बल्कि बल और परिवारों के बीच मजबूत बंधन को और सुदृढ़ किया।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026