1 अगस्त के बाद लें नया वाहन, पड़ेगा सस्ता

car and motorcycle
👁️ 539 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार डेस्क। नई कार या मोटरसाइकिल खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप 1 अगस्त के बाद नई कार या मोटरसाइकिल खरीदते हैं तो आपको ऑटो इंश्योरेंस के ऊपर कम पैसे खर्च करने होंगे। एक अगस्त से कार और टू-व्हीलर्स इंश्योरेंस की पॉलिसी के नियमों में बदलाव होने जा रहा है जिसके बाद ग्राहकों को इनके इंश्योरेंस पर कम कीमत चुकानी होगी।


इरडा का नया नियम
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस पैकेज योजनाओं को वापस लेने का एलान कर दिया है और इसके तहत तीन या पांच साल की लंबी अवधि के मोटर वाहन बीमा को अनिवार्य करने के नियम को खत्म कर दिया है। इसके तहत मोटर थर्ड पार्टी और ओन-डैमेज इंश्योरेंस में बदलाव होने जा रहा है। इरडा के निर्देशों के मुताबिक कार की खरीद पर 3 साल और टू-व्हीलर (स्कूटर, इलेक्ट्रिक स्कूटर या मोटरसाइकिल) की खरीद पर 5 साल का थर्ड पार्टी कवर लेना जरूरी नहीं होगा। ये नया नियम 1 अगस्त से लागू होने जा रहा है।


इरडा ने बीते जून में ही लॉन्ग टर्म मोटर इंश्योरेंस स्कीम को वापस लेने के अपने फैसले को नोटिफाई किया था। बता दें कि सितंबर 2018 में लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस कवर को लागू किया गया था। इसके तहत उस समय टू-व्हीलर के लिए पांच साल के जॉइंट (ओन डैमेज+ थर्ड पार्टी) का इंश्योरेंस लेना अनिवार्य कर दिया था और फोर व्हीलर के लिए ये नियम 3 साल के लिए लागू किया गया था

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम |
26-03-2026