Sukhdev Singh Gogamedi murder-सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की पूरी कहानी

Sukhdev Singh Gogamedi murder

Sukhdev Singh Gogamedi murder-जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेवारी लेने वाली रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बहुत बड़ा गुर्गा है। इस पर 1 लाख इनाम घोषित है। बताया जाता है कि 2022 में वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश से बाहर भाग चुका है। 2019 में भींवराज सारण की हत्या में वह मुख्य आरोपी था। इसी ने गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड की जिम्मेवारी ली थी।

Sukhdev Singh Gogamedi murder

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनो बदमाश हत्या के बाद कार लूटना चाह रहे थे। लेकिन पिस्टल देखते ही कार वाला कार सहित फरार हो गया। इसके बाद इन दोनो बदमाशो ने स्कूटी लूटी और फरार हो गए। दोनों दोस्ती के बहाने वहीं पहुंचे थे। 10 मिनट के अंदर उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया। सीसीटीवी में दिख रहा तीसरा शख्स बदमाशो का साथी ना होकर सुखदेव सिंह का करीबी बिजनेसमैन नवीन शेखावत था।

सुखदेव के घर प्रवेश के लिए दोनो बदमाशों ने नवीन शेखावत को अपना मोहरा बनाया था। इन्होंने पहले शेखावत से दोस्ती की फिर किसी काम के बहाने उसके साथ सुखदेव सिंह के घर पहुंच गए। नवीन की वजह से ही सुखदेव के सुरक्षा गार्डों ने ज्यादा जांच पड़ताल नहीं की। नवीन शेखावत शाहपुर का रहने वाला है। वह जयपुर में कपड़े का कारोबार करता है। कमरे में वह सुखदेव के पास ही बैठा था। हत्याकांड के समय वह सुखदेव सिंह को फोन पर कुछ दिखा रहे हैं इसी दौरान दोनो बदमाशो ने उठकर फायरिंग शुरू कर दी।

पहली गोली सुखदेव पर ही चलाई गई थी। गोली चलते देख नवीन घबरा गया। वो विरोध करता है तो बदमाश उसे भी गोली मार देते हैं। रास्ते में मिला एक गार्ड अजीत भी घायल होता है। भागते समय बदमाश सुखदेव के सिर में भी गोली मारते हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ बता चुके हैं कि नवीन सिंह शक्तावत शाहपुर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक हमलावर एसयूवी कार में आए थे। सुखदेव के घर के बाहर खड़ी कार से पुलिस को एक बैग में शराब की बोतल और खाली गिलास मिले हैं। अनुमान है कि दोनो शराब के नशे में थे।

राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है।

कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

साल 2012 में सुखदेव सिंग गोगामेड़ी को लोकेन्द्र सिंह कालवी ने करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वह दो बार बसपा से चुनाव भी लड़ चुके थे। कालवी से विवाद के बाद उन्होंने राष्ट्रीय श्री राजपूत करणी सेना अलग से बना लिया। साल 2018 में उन्होंने भाजपा से बी टिकट मांगी थी मगर नहीं मिली। पद्मावती के विरोध में वह उस समय चर्चा में आए थे जब शूटिंग के दौरान उन्होंने संजय लीला भंसाली को थप्पड़ मार दिया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026