Sapne me Bichhu-सपने में कई बार आप बिच्छू देख लेते हैं। कभी सपने में बिच्छू का काटना या डंक मारना दिख जाता है। कभी सपने में बिच्छू को मारना दिखाई दे जाता है। स्वप्न्न शास्त्र में इस तरह के सपने का खास मतलब है। सपने में बिच्छू का किसी भी रूप में दिखाई पड़ना एक खास संकेत लिए हुए होता है। इस लेख में सपने में बिच्छू दिखाई दे तो यह किस तरह का संकेत देता है इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
Sapne me Bichhu Detail in Hindi
सपने में यदि बिच्छू घर से जाता दिखाई दे तो यह धन हानि का संकेत है। सपने में बिच्छू देखने का मतलब माना जाता है कि संकट आने वाला है। यदि घर से बिच्छू कतार बनाकर बाहर निकलते दिखाई दें तो समझ लीजिए कि उस घर से लक्ष्मी जाने वाली हैं। इसके विपरीत पीला बिच्छू माया का प्रतीक है। अगर सपने में पीला बिच्छू घर में दिखाई दे तो यह लक्ष्मी के आगमन का सूचक है।
- Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा
- Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम
- आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud
- सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल
- साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा
सपने में सफेद बिच्छू का दिखाई पड़ना अशुभ है। माना जाता है कि ऐसा सपना किसी अशुभ घटना का संकेत दे रहा होता है। सपने में बिच्छू का काटना या डंक मारना भी बेहद अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना होने वाली दुर्घटना का संकेत देता है। माना जाता है कि ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। ऐसा सपना धन हानि का भी संकेत लेकर आता है।
सपने में बिच्छू को मारना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति के साथ कुछ शुभ होने वाला है। यह सपना किसी अच्छी खबर के मिलने का भी संकेत देता है। अगर आपको ऐसा सपना आता है तो मान लीजिए कि कहीं से शुभ समाचार आने वाला है। यह भी हो सकता है कि ऐसा सपना देखने के बाद आपको कहीं से धन आगमन भी हो।
अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।













