गायक से बना गांजा तस्कर गिरफ्तार, 355 किलो गांजा बरामद

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। समारोहों में गाना गाने वाला एक गायक गांजे का तस्कर बन गया। साथियों के साथ मिलकर यह गायक उड़ीसा से दिल्ली गांजे की तस्करी करने लगा। गायक से गांजे का तस्कर बने इस गायक औऱ उसके दो साथियों को  दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 355 किलो गांजा बरामद किया गया है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी शिबेश सिंह के मुताबिक पकड़े गए लोगों की पहचान धर्मेन्द्र, नवीन मिश्रा औऱ राहुल के रूप में हुई है। उनके मुताबिक एएसआई प्रमोद को सूचना मिली थी कि गांजा तस्करी करने वाला एक अंतर्राज्यीय गैंग इंद्रप्रस्थ पार्क के पास आने वाला है। इस सूचना के आधार पर गैंग पर काबू पाने के लिए डीसीपी भिष्म सिंह की देखरेख में एसीपी पंकज सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया, एसआई मुकेश त्यागी, प्रियंका, एएसआई प्रमोद, धनवीर, हेडकांस्टेबल संजीव, विरेन्द्र, रोहित, रविन्द्र, धर्मवीर और कांस्टेबल आशीष, राम अवतार, शशिकांत की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर जाल बिछा कर ट्रक के साथ धर्मेन्द्र नामक शख्स को पकड़ा। ट्रक की तलाशी में 23 बोरियो में 315 किलो गांजा बराद किया गया। धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई। उसकी निशानदेही पर गांजा मंगवाने वाले शख्स नवीन और राहुल को गिरफ्तार किया गया। ट्रक में बराद खेप राहुल को उड़ीसा से मिल था नवीन के जिम्मे इस खेप को दिल्ली में लेने का काम था। राहुल औऱ नवीन के कब्जे से भी पुलिस को 40 किलो गांजा बरामद हुआ।

राहुल उड़ीसा से गाजापट्टी का रहने वाला है। 12 तक की शिक्षा प्राप्त राहुल ने अपना कैरियर गायक के रूप में शुरू किया था। वह समारोहों में गाना गाया करता था। जल्द और ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में वह नवीन के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करने लगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable |
24-08-2026