सीएम योगी ने इस युवा उद्यमी को किया सम्मानित, किसानों के साथ मिलकर खारी देशों को कर रहे हैं निर्यात

सीएम योगी ने भदोई के रहने वाले एक युवा उद्यमी को सम्मानित किया है। सीएम योगी के हाथों सम्मानित होने वाला यह युवा उद्यमी 250 किसानों के साथ मिलकर खाड़ी देशों को सब्जियां आदि निर्यात कर रहा है। सीएम योगी के हाथ सम्मान पाने वाले इस उद्यमी का नाम है शाश्वत पांडेय।

शाश्वत पांडेय कालीन नगरी भदोही में एक युवा एक्सपोर्टर हैं.. वह सेकंड जेनरेशन एक्सपोर्टर हैं.. पिछले 40 सालों से उनकी यूनिट से कालीन निर्मित होकर अमेरिका ब्रिटेन जर्मनी सहित दुनिया भर के कई देशों में कारपेट एक्सपोर्ट होता है.. कोविड के दौरान अन्य उद्योगों की तरह कालीन उद्योग पर भी बहुत बुरा असर पड़ा.. इस आपदा के वक्त में शाश्वत में अवसर को खोजा और त्रिसागर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बनाई। शाश्वत से पूरी कहानी जानिए नीचे दिए गए वीडियो लिंक में 

उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ इन्होंने अपनी कंपनी बनाने में लिया और 6 महीने में अपने साथ 250 किसानों को जोड़ा.. शाश्वत नियमित अंतराल पर अपनी टीम के साथ इन किसानों के पास हो जाते हैं उनसे उनकी फसल खरीदते हैं जिनकी विदेश के मार्केट में मांग होती है उसके बाद उसे तय मापदंड के मुताबिक पैक करते हैं और एक एक्सपोर्ट करते हैं.. पिछले 3 महीनों में शाश्वत ने पांच कंसाइनमेंट दुबई और शारजहां भेजे हैं

अब तक इन्होंने आम भिंडी मिर्चा और तोरी को एक्सपोर्ट किया है.. उनके इस कंसाइनमेंट को एक्सपोर्ट करने के बाद विदेशों में उनके ग्राहकों का कहना है अन्य सब्जियों की भी भारी मांग है खाड़ी के देशों में और यह सिर्फ भारत से एक्सपोर्ट के जरिए ही पूरी हो सकती है.. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि विभाग के अधिकारी लगातार शाशवत व इन जैसे अन्य उद्यमियों के संपर्क में हैं कि कैसे यह ज्यादा से ज्यादा किसानों को अपने साथ जोड़ सकें और उनकी जीविका का साधन बन सकें

शाश्वत के इस प्रयास को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनको रविवार को सम्मानित करेंगे

किसानों के उत्पाद को विदेश एक्सपोर्ट करने की एक पूरी पारदर्शी प्रक्रिया है जिसकी निगरानी सरकारी टीमें भी करती रहती हैं.. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि किसान सीधे यह जान सकते हैं कि किस क्वालिटी का प्रोडक्ट उनको उगाना है और उसी हिसाब से अपने खेत में वह काम करते हैं

जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक भदोही जिले के शाश्वत पहले ऐसे उद्यमी हैं जो किसानों के उत्पाद को सीधे खाड़ी के देशों तक एक्सपोर्ट कर रहे हैं

गौरतलब है कि कालीन नगरी भदोही विश्व विख्यात कालीन के लिए प्रसिद्ध है पिछले कुछ सालों से कालीन उद्योग के लिए हर स्तर पर प्रयास किए गए हैं और अब कृषि उत्पाद के एक्सपोर्ट में यहां के लोगों की जीविका के लिए वैकल्पिक साधन की भी व्यवस्था कर दी है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम |
03-11-2026