बिहार के ये 7 व्यंजन जो दुनिया में हैं मशहूर

👁️ 503 Views

बिहार के उन सात व्यंजनों के बारे में जान लिजिए जो अपनी स्वाद औऱ गुणवत्ता की वजह से ना केवल बिहार में बल्कि दुनिया भर में मशहूर हैं।

बिहार के जिन सात व्यंजनों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनमें सबसे पहला नंबर लिट्टी चोखा (litti chokha) का है।

लिट्टी चोखा बिहारी व्यंजनों का एक हिस्सा है  यह बिहार मे  खाये जाने वाली पारम्परिक भोजन है | इसे आप लंच ,डिनर या छुट्टी के दिनों मे बना कर खा सकते हैं। लिट्टी सत्तू और कुछ विशेष मसाले से भरा हुआ होता है और इसे बैगन के चोखे या घी के साथ परोसा जाता है।

बिहार के सात व्यंजनों में माल पुआ (mal pua) का भी नंबर काफी उपर है। हालांकि यह समस्त उत्तर भारत का प्रिय व्यंजन बन चुका है। ये बहुत स्वादिष्ट होता है और इन्हें बनाने का तरीका बहुत ही आसान है |

मालपुआ को रबड़ी और खीर के साथ भी खाया जाता है और इन्हें खीरपुआ भी कहा जाता है | 

मालपुआ घी में तली हुई मैदा, दूध, केला, कसा हुआ नारियल, काजू, किशमिश, चीनी,   पानी और हरी इलायची का एक संयोजन से तैयार किया जाता है।

बिहार के सात व्यंजनो में तीसरा नाम दाल पुरी (dal puri) का है। दाल पुरी खीर और आलूदम के स्वाद में तो बस मजा ही आ जाता है। इसे उबले हुए चना दाल को पीस कर आटे में भर कर तेल या घी में फ्राई या तवे पर पराठे की तरह सेंक कर बनाया जाता है।

बिहार के सात व्यंजनो की बात करें औऱ मखाना -खीर (makhana kheer) नहीं चखा, तो फिर क्या  किया । यह उत्तर बिहार के दरभंगा  क्षेत्र का मशहूर व्यंजन है। यह दूध, चीनी और मखाना के साथ बनाये जाने वाली एक स्वीट डिश है|

बिहार के मशहूर सात व्यंजनो में शामिल है खाजा (khaja sialo) भी। बिहारशरीफ से लगभग 15 किमी और राजगीर से 8 किमी दूर स्थित सिलाव गांव, खाजा बनाने के अपने प्राचीन परंपरा के लिए जाना जाता है। Chandshahi, गोल, Palvidar और गांधी Topa – मैदा (गेहूं-आटा), चीनी और घी के साथ तैयार एक मिठाई, यह कई किस्मों में उपलब्ध है। आयताकार आकार के खाजा लोगों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय है।

ठेकुआ (thekua)नाम तो खूब सुना होगा।

गुड़ या चीनी के साथ आटा में बना ठेकुआ वैसे तो छठ के प्रसाद के रूप में खूब मशहूर है।

लोग इस व्यंजन को वैसे भी बना कर खाते खिलाते हैं।

मनेर का लड्डू (maner laddu) बिहार के सात व्यंजनो में इसकी चर्चा भी खूब होती है। लड्डू को एक मधुर गेंद का नाम दिया गया है | यह बेसन, चीनी और घी से बनाय जाता है। हालांकि आपको  बिहार के हर मिठाई की दुकान में लड्डू मिलेगा लेकिन   मनेर का बना लड्डू लोगों को विशेष पसंद आता है | मनेर पटना से  30 किलोमीटर पश्चिम है।

वीडियो देखें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया |
24-03-2026