सेनेटरी पैड मशीन लगेगा बिहार के स्कूलों में

👁️ 598 Views

बिहार के 5131 मध्य और माध्यमिक स्कूलों में सेनेटरी पैड मशीन लगाई जाएगी। इसके साथ डिस्पोजल मशीनें लगाई जाएगी। इस योजना के लिए बिहार के शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों का चयन किया गया है। कई चरणों में मशीन लगाने का काम होगा। पहले चरण में 243 स्कूलों का चयन किया गया है।

महिला और बाल विकास निगम की तरफ से ये मशीनें लगाई जाएगी। सभी चयनित स्कूलों को संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से 55-55 हजार रुपए की राशि महिला एवं बाल विकास निगम की तरफ से दी जाएगी। इस राशि से स्कूल में सेनेटरी पैड और डिस्पोजल मशीनें लगाई जाएगी। ज्ञात हो कि स्कूलों में छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार छात्राएं स्कूल नहीं जा पाती हैं। कई बार स्कूल बीच में ही छोड़ना पड़ता है। सेनेटरी पैड की आसानी से उपलब्धता नहीं होने के कारण छात्राओं को बीमारी की आशंका भी रहती है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026