उस ग्रह की खोज जहां इंसान रह सकेंगे

👁️ 532 Views

एक नए ग्रह की खोज की गई है जहां इसान रह सकते हैं। यह काम 50 खगोलविदों की अंतर्राष्ट्रीय टीम ने किया है। इस नए ग्रह का नाम वोल्फ 1069 बी रखा गया है। यह ग्रह पृथ्वी से 31 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। यह एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक वोल्फ 1069 बी का तारा एक लाल बौना तारा है। यह सूर्य से करीब 65 फीसदी कम रेडिएशन पैदा करता है। वहीं एक हिस्से की तरफ रोशनी है और दूसरी तरफ अंधेरा है। यहां चट्टानी स्थिति होने के बाद भी इंसानों के लिए जरूरी तत्व पानी की संभावना उपलब्ध है।

एस्ट्रोनोमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल में यह शोध प्रकाशित किया गया है। दैनिक हिंदुस्तान में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जर्मनी के खगोलविद डायना कोसाकोवस्की ने कहा कि जब स्टार वोल्फ 1069 के आंकड़े का विश्लेषण किया तो पता चला कि यह पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी के बराबर दूरी पर 15.6 दिनों के भीतर परिक्रमा करता है। यह पृथ्वी से 1.26 गुना ज्यादा वजनी और 1.08 गुना बड़ा है। यहां पर सतह का तापमान माइनस 95 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। इसका औसत माइनस 40.14 डिग्री सेल्सियस है।

इस ग्रह को स्पेन के कालार एल्टो ऑब्जर्बेटरी में लगे 3.5 मीटर के कारमेंस टेलीस्कोप की मदद से खोजा गया है। वेधशाला ने रेडियल वेलोसिटी नामक विधि का उपयोग कर ग्रह का पता लगाया। अभी तक शोधकर्ताओं ने 5200 ग्रहों की खोज की है। जिसमें से 200 से कम चट्टान वाले ग्रह हैं। यह अब पृथ्वी से छठा निकटतम पृथ्वी जैसा रहने वाला योग्य ग्रह है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026