सशस्त्र सीमा बल का स्थापना दिवस समारोह

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने  58 वां स्थापना दिवस हर्षो-उल्लास के साथ मनाया। COVID-19 ​​से संबंधित सभी दिशानिर्देशों और सामाजिक दूरी की सावधानियों का पालन करते हुए स्थापना दिवस मनाया गया। महानिदेशक  कुमार राजेश चन्द्रा ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और परेड की सलामी ली ।

समारोह के मुख्य आकर्षण में एसएसबी के सीमान्त मुख्यालयों की नौ सुशोभित टुकड़ियों का आकर्षक मार्च पास्ट शामिल था, जिसमें तीन विशेष दलों ने भाग लिया जिनमे एक स्पेशल ऑप्स , एक महिला टुकड़ी और श्वान दस्ता शामिल था I इसके उपरान्त महानिदेशक महोदय ने बल के सदस्यों को अपने उत्साहवर्धक संबोधन से अपने कर्तव्य निष्पादन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया I जिसके बाद बल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए चयनित बलकर्मियों को महानिदेशक स्वर्ण पदक और महानिदेशक रजत पदक से सम्मानित किया गयाI

अपने संबोधन में  कुमार राजेश चन्द्रा ने नेपाल और भूटान के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने में एसएसबी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने एसएसबी के कार्यक्षेत्र में शांति और सुरक्षा वातावरण के रखरखाव पर विषेश जोर दिया। उन्होने Covid-19 महामारी के दौरान बलकर्मियों और बल के मेडिकल विंग द्वारा किए गए असाधारण कार्यों की प्रशंसा की तथा Covid-19  महामारी से निपटने तथा इस दौरान बल द्वारा किये गए राहत कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। श्री कुमार राजेश चंन्द्रा  ने उन 23 एसएसबी कर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने Covid-19  के कारण अपनी जान गँवाई।

महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के रूप में फील्ड इकाइयों द्वारा की गई कल्याणकारी गतिविधियों की सराहना की जो सीमावर्ती आबादी को लाभान्वित करती हैं और राष्ट्रीय मुख्यधारा में एकीकरण को बढ़ावा देती हैं।महानिदेशक महोदय ने अपने संबोधन में सशस्त्र सीमा बल द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” स्वच्छ भारत मिशन , जल संरक्षण, बैन ऑन सिंगल यूज़ प्लास्टिक, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, एक भारत श्रेष्ठ भारत , वृक्षारोपण और वन महोत्सव तथा आजादी का अमृत महोत्सव इत्यादि योजनाओं को सफल बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की Iश्री चंद्रा ने इस वर्ष एसएसबी द्वारा किए गए परिचालन कार्यों की प्रशंसा की और अपेक्षा की कि एसएसबी भविष्य में भी इस पेशेवर उपलब्धि को बनाए रखेगा।

महानिदेशक एसएसबी ने एसएसबी के उन खिलाड़ियों को बधाई दी जिन्होंने खेल गतिविधियों में पदक जीतकर एसएसबी के लिए प्रतिष्ठा हासिल की। उन्होंने वर्ष 2021 के वीरता पदक, भारतीय पुलिस पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने वाले बलकर्मियों को भी बधाई दी साथ ही इस वर्ष Home ministers medal for Excellence in Police Training पाने वाले 08 बलकर्मियों तथा “असाधारण आसूचना कुशलता “ पदक पाने वाले 02 बलकर्मियों को भी बधाई दी I

कार्यक्रम का संचालन अपर महानिदेशक, एसएसबी श्रीमती बी.राधिका ने किया। इस कार्यक्रम में एसएसबी अधिकारीगण,बलकर्मी तथा एसएसबी अधिकारियों और कर्मियों के परिवारो के सदस्य उपस्थित रहे I

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क |
23-10-2026