sapne me udna-सपने में खुद को देखें उड़ते हुए तो जानिए क्या है इसका मतलब

sapne me udna
👁️ 718 Views

sapne me udna-कई बार गहरी नींद में आए सपने में हम खुद को उड़ते हुए देखते हैं। ऐसा सपना देखकर व्यक्ति सोच में पड़ जाता है कि सपने के माध्यम से उसे क्या संकेत मिल रहा है। कई बार खुद को शक्तिशाली व्यक्तित्व के रूप में पाता है। स्वप्न्न शास्त्र के मुाताबिक ऐसा सपना भी एक खास संकेत लिए होता है। इस लेख में हम जानेंगे कि सपने में खुद को उड़ते देखने का मतलब क्या हो सकता है।

sapne me udna hindi

माना जाता है कि सपने में खुद को उड़ते देखना एक अच्छा सपना है। इसका सकारात्मक मतलब निकाला जाता है। मान्यता है कि सपने में यदि व्यक्ति खुद को उड़ता देखे तो निकट भविष्य में उसका कोई रूका काम पूरा होने वाला है। यह नौकरी या बिजनेस में सफलता मिलने का भी सूचक होता है। बताया जाता है कि ऐसा सपना बताता है कि व्यक्ति कोई नया काम शुरू कर सकता है औऱ उसमें उसको सफलता मिलेगी।

अगर सपने में व्यक्ति खुद को आकाश में उड़ते हुए देखे तो यह जल्द ही किसी यात्रा के आरंभ होने की सूचना देता है। कई बार सपने में उड़ते-उड़ते खुद को गिरते हुए देखते हैं तो यह संकेत देता है कि काम में बाधा आ सकती है और आपको काम पर फोकस करने की जरूरत है। सपने में हवाई जहाज की सवारी करना शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा सपना बिजनेस में कामयाबी दिलाने का सूचक होता है।

सपने में हवाई सफर करना नौकरी या पेशे में उन्नति का भी सूचक है। माना जाता है कि ऐसा सपना व्यक्ति को उसके काम में सफलता दिलाने वाला होता है। इसी तरह सपने में खुद को शक्तिशाली महसूस करना भी शुभ सपना माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना बताता है कि आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है। आत्म विश्वास में वृद्धि होने का मतलब है कि वर्तमान प्रयास में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें

(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी |
17-03-2026