Sapne me Sher dekhna: सपने में शेर देखना क्या संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में शेर देखना किस संकेत को दर्शाता है यह खासकर शेर किस स्थिति में देखा गया है इस पर बहुत कुछ निर्भर करता है। मान्यताओं में शेर का सपना कैसा होता है इस बारे में भी विस्तार से चर्चा है। लेकिन अगर सपने में दिखने वाला शेर पीला है तो इसका मतलब अलग हो जाता है। आइए जानते हैं कि सपने में शेर देखना या सपने में पीला शेर देखना क्या संकेत देता है।
Sapne me Sher dekhna in Hindi
शेर या सिंह शक्ति का प्रतीक है। सपने में शेर देखने का मतलब ये हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपकी शक्ति में वृद्धि होने जा रही हो। इसका मतलब आपको कोई नया पद प्राप्त हो सकता है। मान्यता है कि सपने में शेर देखने का मतलब यह भी हो सकता है कि आने वाले दिनो में शत्रुओं पर आपका विजय प्राप्त हो। शेर को शक्ति, साहस औऱ बल का भी प्रतीक माना गया है।
अगर सपने में शेर-शेरनी का जोड़ा देखें तो समझ जाइए कि सुखद दांपत्य जीवन का आनंद उठाने का समय है। सपने में शेर के बच्चे दिखाई दें तो यह जॉब और कैरियर में अचानक तरक्की का संकेत है। शेर के बच्चों का दिखाी देना जॉब परिवर्तन का भी संकेत है। यह प्रेम संबंधों में मिलने वाली सफलता या विवाह जैसी स्थिति में आने का भी संकेत करता है। सपने में पीला शेर देखना भी खास संकेतो से भरा है। अगर पीला शेर शांत है तो इसका मतलब है कि आप बलवान तो हैं मगर शक्ति दिखाने से डर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
- RRTS स्टेशन पर संदिग्ध अपहरण की कोशिश कैसे पकड़ी गई? CISF जवान की सतर्कता से 7 वर्षीय बच्चा सुरक्षित
- पुलिसकर्मी की हत्या का रहस्य: सिर्फ एक सवाल पूछने की मिली खौफनाक सजा, ऐसे पकड़े गए कातिल
- फेक न्यूज़ की पहचान अब होगी और तेज़, हर मंत्रालय में Quick Response Team
- झारखंड के 20 वन प्रमंडलों में शुरू होगी JICA परियोजना, वन संरक्षण और ग्रामीण आजीविका पर रहेगा फोकस
- भारत में बाघ संरक्षण की नई चुनौतियां: सफलता के बाद अब भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा
सपने में सफेद शेर देखना भी कई तरह के संकेत देता है। सपने में सफेद शेर देखने का मतलब माना जाता है कि कोर्ट कचहरी के केस में आपको विजय मिलने वाली है। सपने में सफेद शेर पर सवारी करना मिलने वाली सफलता का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आप अगर नौकरी में हैं तो प्रोन्नति और कारोबार में हैं तो कामयाबी मिलने वाली है। लोग आपके सम्मान में झुकेंगे। यह सपना आपके सम्मान में वृद्धि का भी संकेत करता है।
अस्वीकरण-लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में दी गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।













