sapne me khoon dekhna-सपने में खून देखना किस बात की ओर संकेत करता है

sapne me khoon dekhna
👁️ 712 Views

sapne me khoon dekhna-जब नींद में आप होते हैं तो अजीबोगरीब सपने से आपका सामना भी होता है। स्वप्न्न शास्त्र की मानें तो कोई भी सपना यूं हीं नहीं होता। हर सपने का कोई ना कोई संकेत जरूर होता है। यह संकेत आपके जीवन में चल रही वर्तमान परिस्थितियों या भविष्य में होने वाली किसी अच्छी बुरी घटना की ओर इशारा करता है। अगर सपनों को अर्थ को थोड़ा बहुत समझ लिया जाए तो आगाह होकर आदमी तैयारी कर सकता है। तो चलिए आज के लेख में हम आपको सपने में खून दिख जाने का अर्थ बताने की कोशिश करते हैं। यह अर्थ या संकेत विभिन्न मान्यताओं पर आधारित होते हैं।

sapne me khoon dekhna meaning in Hindi

आम तौर पर सपने में खून दिखना शुभ सपना माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना आपके जीवन में अच्छा होने का संकेत देता है। यह सपना आर्थिक लाभ होने का भी संकेत देता है। यदि सपने में आप किसी इंसान का खून बहता हुआ देखें तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा सपना आने वाली गंभीर बीमारी की ओर संकेत देता है। माना जाता है कि ऐसा सपना आने वाली गंभीर बीमारी से होने वाले आर्थिक नुकसान की संकेत भी देता है। अगर आप सपने में खून की लकीरें या धब्बे देखते हैं तो माना जाता है कि औसा सपना बताता है कि आपकी कई दिनों से चली आ रही कोई इच्छा पूर्ण होने वाली है। सपने में खून टपकते देखना आर्थिक नुकसान का संकेत देता है। यदि सपने में आप खुद को चोटिल और शरीर में कई जगहों से खून निकलते हुए देखते हैं तो समझ जाइए कि आने वाले समय में आपको किसी से धोखा मिलने वाला है। सपने में मुंह से खून निकलना भावी साजिश के शिकार होने का सूचक है।

यदि आप सपने में खून की उल्टियां देखें तो हरेक तरह से सावधान होने की जरूरत है। माना जाता है कि ऐसा सपना जीवन, नौकरी या कारोबार पर आने वाले खतरे का सूचक है। इससे अलग सपने में खून पीते हुए देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना लाभदायक कदम उठाने का संकेत देता है। सपने में खून में लेटते देखना भी शुभ माना गया है। सपने में सर्जरी के दौरान लगातार खून बहते देखना आने वाले बदलाव की ओर इशारा करता है। सपने में जानवर के कटे सर से लगातार खून बहते देखना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपको प्रशंसा मिलने वाली है। सपने में खुद को खून से लथपथ देखना घर वालों का ख्याल रखने के लिए सावधान करता है। खून के पैरों के निशान कैरियर में सफलता मिलने का संकेत देता है। सपने में खून की बारिश सूखा पड़ने का संकेत देता है। सपने में नाक से खून बहना आने वाली शारीरिक परेशानियों का सूचक है। सपने में खुद का खून देखना शुभ माना गया है। सपने में कपड़े सू खून साफ करना आने वाली सफलता और प्रशंसा का सूचक है।

अस्वीकरण-लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम |
07-03-2026