सपने में बादल दिखना कैसा होता है। इस लेख में हम इसी के बारे में बताने वाले हैं। आपको मालूम ही है कि सपनों की दुनिया रहस्यों और प्रतीकों से भरी होती है। हर सपने का कोई ना कोई संकेत होता है। इन्हीं संकेतों को जानने से आने वाले वक्त के हिसाब से आदमी थोड़ी तैयारी कर लेता है। कुछ सपने आने वाली किसी बुरी अनहोनी का संकेत देते हैं तो कुछ सपने आने वाले अच्छे दिनों के सूचक होते हैं।
क्या संकेत देता है
नींद में दिखने वाले बादल कई तरह का अर्थ रखते हैं। वैसे तो इस तरह का सपना देखना शुभ संकेत माना जाता है। यह आने वाले अच्छे दिनों, सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सफेद और चमकदार बादल दिखना सकारात्मकता और नए अवसर का प्रतीक है। वहीं बादलों से बारिश होती हुई देखना मनोकामनाओं की पूर्ति और आशीर्वाद का सूचक माना जाता है।
सपने में आकाश में उड़ते बादल देखना स्वतंत्रता, रचनात्मकता और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का सूचक माना जाता है। अगर सपने में गुजरते बादल दिखें तो समझ जाइए कि जीवन में खुशियों भरे दिन आने वाले हैं। लेकिन सपने में दिखे कुछ तरह के बादल अशुभ संकेत भी देते हैं। सपने में काले बादल चुनौती, बाधा और कठिनाइयों से भरी राह का संकेत देता है।
काले बादल किसी हानि का संकेत देते हैं। ऐसा सपना जीवन में आने वाली कई तरह की परेशानी का संकेत देते हैं। तूफान के साथ बादल देखना भावनात्मक उथल पुथल का संकेत देता है। यह तनाव और संघर्ष का भी सूचक होता है। गरजते हुए बादल का सपना संकेत देता है कि आप किसी गुस्से का शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।
(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख की किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है)
यह भी पढ़ें
- Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका
- सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका
- PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच
- Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए
- बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी













