रोजगार मेला से पूर्व सैनिकों को जॉब दिलाने का अभियान

रोजगार

रोजगार मेले के माध्यम से प्रूव सैनिकों को जॉब दिलाने का अभियान रक्षा मंत्रालय आरंभ कर रहा है। इस क्रम में पुनर्वास महानिदेशालय(DGR) पहला मेला 21 जून 2024 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन स्थित वायुसेना स्टेशन के ऑडिटोरियम में आयोजित कर रहा है। इसका मकसद पूर्व सैनिकों और नियोक्ताओं को जोड़ना है ताकि पूर्व सैनिकों को रोजगार का दूसरा अवसर मिल सके।

रोजगार मेले में ये ले सकते हैं हिस्सा

देश भर से तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिक इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। मेले मेंं लगभग 40 कॉरपोरेट कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। ये कंपनियां पूर्व सैनिकों को फील्ड जॉब, प्रशासनिक कार्य कार्य, डेस्क जॉब, संस्थागत सुरक्षा संबधित कार्यों जैसी नौकरियों की पेशकश करेंगे। यहां सुबह 7-10 बजे तक पंजीकरण होगा।

पंजीकरण के लिए पूर्व सैनिकों को अपना पहचान पत्र और नवीनतम बायो-डेटा की पांच प्रतियां फोटो के साथ लानी होंगी। मेले में बाधा रहित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न नौकरियों के अवसर मिल सकेंगे। इस संबंध में पूछताछ और सहायता के लिए वारंट अधिकारी एस के सिंह से 9311720898 और जूनियर वारंट अधिकारी यू. सी. मोहंता से 7030595754 पर संपर्क किया जा सकता है।

कंपनी या कॉरपोरेट या फिर नियोक्ता http://www.dgrindia.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस पर वो अपने स्टॉल भी बुक कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय की पीआईबी प्रैस रीलीज के मुताबिक किसी भी अन्य पूछताछ के लिए वे संयुक्त निदेशक (एसई और सीआई), पुनर्वास महानिदेशालय, पश्चिम ब्लॉक IV , आरके पुरम नई दिल्ली-110066 से 011-20862542 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन |
26-09-2026