सपने में अमरूद देखना क्या देता है संकेत जानिए सबसे पहले यहां

सपने में अमरूद देखना

सपने में अमरूद देखना कई तरह के संकेत देता है। ज्यादातर लोगों को अमरूद खाना पसंद है। सेहत के लिहाज से भी विशेषज्ञ अमरूद खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या इस फल को सपने में देखना भी उतना ही सेहतमंद होता है। स्वपन्न शास्त्र के मुताबिक यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने यह सपना किस तरह से देखा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस तरह के सपने का मतलब क्या होता है।

सपने में अमरूद देखना देता है यह सारे संकेत

सपने में अमरूद दिखाई देना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी। यदि सपने में आपको अमरूद से लदा पेड़ दिखाई दिया है तो मान लीजिए कि आपको सुख सुविधा और धन मिलने वाला है। यदि सपने में आपने खुद को अमरूद खाते हुए देखा है तो मान लीजिए कि आपकी आर्थिक स्थिति के साथ साथ कारोबार में भी प्रगति होने वाली है। यदि सपने में आप खुद को पेड़ से अमरूद तोड़ते हुए देखते हैं तो समझ लीजिए कि जिस दिशा में आप परिश्रम कर रहे हैं वहां सफलता मिलने वाली है। सपने में अमरूद खरीदने का मतलब निवेश के सकारात्मक परिणाम को बताया गया है।

सपने में यदि आपने अमरूद खराब होते हुए देखा है तो मान लीजिए कि यह अच्छा सपना नहीं है, यह आपकी खराब होने वाली सेहत की तरफ संकेत देता है। अगर सपने में अमरूद का जूस पी रहे हैं तो यह सपना सेहत को लाभ मिलने का संकेत देता है। सपने में अमरूद के बीज देखने का मतलब है किसी पुराने मित्र से मुलाकात होना। अगर सपने में कच्चा अमरूद देखते हैं तो इसका मतलब है मान सम्मान मिलने वाला है।

अस्वीकरण-प्रस्तुत लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से ली गई गई सूचनाओं पर आधारित है। https://indiavistar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए |
05-10-2026