rpf si recruitment 2024: देश भर के 15 लाख 38 हजार युवाओं ने रेलवे सुरक्षा बल(rpf) में सब-इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए आवेदन किया है। रेलवे सुरक्ष बल के 452 पदों के लिए यह भर्ती होनी है। यह भर्ती चार साल के अंतराल के बाद आई है। आवेदनों की संख्या के हिसाब से देखें तो इस बार प्रति पद पर औसतन 3402 उम्मीदवारों की दावेदारी है। इसीलिए यह प्रतियोगिता काफी कड़ी हो गई है।
rpf si recruitment 2024 के लिए दिसंबर में है परीक्षा
आरपीएफ एसआई भर्ती के लिए 2-12 दिसंबर तक भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। दिसंबर में होने वाली इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इसकी वजह पिछले कई सालों से भर्ती का रूकना है। इसीलिए उम्मीदवारों ने परीक्षा की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। आरपीएफ दरोगा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में सभी वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं।
मॉक टेस्ट लिंक से कर सकते हैं प्रैक्टिसः
किसी छात्र द्वारा सूचना अधिकार से मांगी गई रिपोर्ट के हवाले दैनिक हिंदुस्तान अखबार में बताया गया है कि अनारक्षित श्रेणी में 2.8 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग के छह लाख, अनुसूचित जाति एससी के 3.99 लाख, अनुसूचित जनजाति एसटी के 1.42 लाख और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 99 हजार अभ्यर्थी इस प्रक्रिया के हिस्सा हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरीपएफ एसआई भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट लिंक खोल दिया है।
एसआई भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार आरआरबी वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट के जरिए सीबीटी बेस्ड एक्जाम की प्रैक्टिस कर सकते हैं। यह मॉक टेस्ट उन अभ्यर्थियों का खास तौर पर मदद करेगा जिन्होंने आजतक कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानि सीबीटी नहीं दिया है। मॉक टेस्ट से सीबीटी पैटर्न, प्रश्न कैसे दिखेंगे, उत्तर कैसे देने होंगे आदि जानकारियों का आइडिया लग जाएगा। सबइंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर, 3, 9 और 12 दिसंबर को आयोजित होगा।
rpf si recruitment 2024 एडमिट कार्डः
अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एक्जाम सिटी के डिटेल्स चेक कर सकेंगे। एडमिट कार्ट परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। एससी एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा, शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी वेबसाइटों पर संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः
- CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना
- मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई
- हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल?
- ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके
- CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा






