PM Internship scheme 2026: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम की तीसरा चरण जारी है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस योजना का लाभ देने के लिए पात्रता की शर्तों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब फाइनल ईयर की पढ़ाई के साथ काम भी सीखा जा सकता है। इसके साथ हर माह 9000 रुपये भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ेंः https://indiavistar.com/pm-surya-ghar-muft-bijli-yojana-free-electricity-solar-benefits/
PM Internship scheme 2026 नया क्या है
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के साथ पहले शर्त थी कि छात्र नियमित पढ़ाई ना कर रहा हो। सरकार ने अब पात्रता की शर्तों में संशोधन कर दिया है। नए संशोधन के मुताबिक ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र बी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।
PM Internship Scheme (PMIS) सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को वास्तविक कार्य अनुभव देना है। यह योजना विभिन्न सेक्टर की कंपनियों में इंटर्नशिप उपलब्ध कराती है, ताकि पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए बेहतर तैयारी हो सके।
आप इस योजना की पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in/पर ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन तरीके से की जा सकती है।
यह भी पढ़ेंः Ladli behna yojna:जल्दी ही खुलेगी फिर से लाडली बहन योजना इस दिन आ सकती है खुशखबरी
क्या है नए नियम
नए नियमों के तहत अब 18-25 साल आयु वर्ग के ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र PMIS पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in/ के माध्यम से देश की प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के तहत इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने से लेकर 12 महीने तक हो सकती है और इसका एक बड़ा हिस्सा वास्तविक कार्यस्थल पर बिताना अनिवार्य होता है। यह योजना युवाओं को सीधे उद्योग से जोड़ती है और उन्हें नौकरी से पहले वास्तविक अनुभव देती है। सरकार का लक्ष्य लाखों युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर देना है, जिससे रोजगार क्षमता बढ़े।
यह भी पढ़ेंः
- ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी
- ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं
- Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर
- साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार
- साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि












