ratan tata net worth-रतन टाटा के शाही शौक,क्या है उनकी कुल संपत्ति, रतन टाटा के सक्सेस मंत्र जान गए तो कामयाब हो जाएंगे

ratan tata net worth
👁️ 602 Views

ratan tata net worth-रतन टाटा का नाम भारत के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में आता है। वह हजारों करोड़ के मालिक हैं। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों का जबरदस्त कलेक्शन है। वह भारत के सबसे सम्मानित कारोबारियों में गिने जाते हैं। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा इस समय टाटा संस के चेयरमैन एमिरेट्स हैं। उनके सक्सेस मंत्र किसी को कामयाब इंसान बनाने में काफी मददगार हैं।

ratan tata net worth

रतन टाटा के पास सुपर लग्जरी कारों का संग्रह है। इसमें Maserati Quattroporte, फरारी और लैंड रोवर जैसी कारें मौजूद हैं। रतन टाटा 85 साल की उम्र में 3800 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उनके पास एक प्राइवेट जेट Dassault Falcon भी है। उनका घर मंुबई को कोलाबा में स्थित है।

उनका घर समुद्र के किनारे स्थित यह एक आलीशान मेंशन है। यह 15000 वर्ग फुट में फैला है। इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये बताई जाती है। रतना टाटा को अभी हाल में आस्ट्रेलिया ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। रतन टाटा ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्हें साल 2008 में पद्यविभूषण और साल 2000 में पद्य भूषण से सम्मानित किया गया है। भारत में किसी नागिरक मिलने वाला यह सबसे बड़ा अवार्ड है।

रतन टाटा के सक्सेस मंत्र

रतन टाटा के मुताबिक वह सही फैसला लेने में यकीन नहीं करते बल्कि जो फैसला लेते हैं उसे सही साबित करने की कोशिश करते हैं। वह कहते हैं कि आप लोगों के फेंके गए पत्थरों से पहाड़ खड़ा कर सकते हैं। उनके मुताबिक अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलें और लंबा चलना चाहते हैं तो किसी के साथ चलें। रतन टाटा एक पायलट भी हैं जिन्होंने 2007 में F16 उड़ाने वाले पहले भारतीय होने का गौरव हासिल किया था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा | नेपाल के रास्ते घुसा लश्कर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश में रचा था खतरनाक चक्रव्यूह | सपने में खुद को नहाते देखना: शुभ या अशुभ संकेत? | स्वप्न शास्त्र | सीसीटीवी कैमरा लगाने के नियम बदल गए! जानिए क्या है अपडेट | Sapne Me Bail Dekhna: कहीं ये बड़ा धन लाभ तो नहीं? जानिए शुभ-अशुभ संकेत | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान |
01-04-2026