पीएम मोदी ने ओराकान्दी के इस मंदिर में की पूजा, ठाकुर परिवार के वंशजो से भी की बातचीत

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के दूसरे दिन ओराकान्दी स्थित हरि मंदिर में पूजा किया। प्रधानमंत्री ने वहाँ परम पूज्य माने जाने वाले ठाकुर परिवार के वंशजों से बातचीत भी की।

पीआईबी फोटो

प्रधानमंत्री ने ओराकान्दी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों को भी संबोधित किया। ये वही स्थान है, जहाँ से श्री श्री हरि चंद ठाकुर जी ने सामाजिक सुधारों से संबंधित अपने पवित्र विचारों और संदेशों का प्रसार किया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बल देते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश अपने-अपने देश के विकास और तरक्की के माध्यम से संपूर्ण विश्व की प्रगति चाहते हैं। दोनों ही देश चाहते हैं कि संपूर्ण विश्व में अस्थिरता, आतंक और अशांति नहीं बल्कि स्थिरता, प्रेम और शांति का वातावरण होना चाहिए। श्री श्री हरि चंद ठाकुर जी ने भी हमें शांति, स्थिरता और प्रेम के मार्ग पर चलने का ही संदेश दिया है।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि आज भारत ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश ने भी ‘शोहोजात्रि’ के मूल मंत्र को अपने अंदर समाहित किया है। बांग्लादेश आज पूरी दुनिया के सामने विकास और बदलाव का एक मज़बूत उदाहरण पेश कर रहा है, और बांग्लादेश के इन प्रयासों में भारत ‘शोहोजात्रि’ की भूमिका में है।

प्रधानमंत्री ने आज ओराकान्दी में वर्तमान में स्थित बालिका माध्यमिक विद्यालय को अपग्रेड करने और एक नए प्राथमिक स्कूल की स्थापना करने के अलावा कई अन्य घोषणाएं भी की। प्रधानमंत्री ने बताया कि श्री श्री हरि चंद ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले पवित्र ‘बरुनीस्नान’ में भाग लेने के लिए हर साल भारत से बड़ी संख्या में लोग बांग्लादेश के ओराकान्दी की यात्रा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों की इस यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जाएँगे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल |
25-09-2026