earth day पर जैव विविधता की अहमियत को भी समझिए, पृथ्वी पर है इसका खास काम

earth day
👁️ 718 Views

earth day पर झारखंड के रांची में एक खास कार्यशाला का आयोजन हुआ। संजीव कुमार संजीव कुमार PCCF सह सदस्य सचिव झारखंड जैव विविधता पर्षद रांची द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में eatrh day पर जैव विविधता को समझना कितना अहम है इस पर चर्चा की गई।

earth day पर आयोजित कार्यशाला में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कार्यशाला में संजीव कुमार PCCF सह सदस्य सचिव झारखंड जैव विविधता पर्षद ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यशाला में हमारी शक्ति हमारा ग्रह विषय पर चर्चा की गई | पृथ्वी में उपलब्ध जैव विविधता से अपनी जीवन यापन हेतु रोजगार में रुचि लाने जागरूक होने की अपील की गई। बताया गया कि इसके लिए सहयोग पर्षद से मिलेगा।

कार्यशाला में वनों का खाद्य पदार्थ में — कंद , लता , फल  तथा उनके होने से कृषि जनित फसल को क्या फ़ायदे हैं , इस  पर विचार विमर्श किया गया । वनों तथा जैव विविधता का जीविकोपार्जन में सीधा संबंध है , इस पर गोष्ठी हुई ।उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन की चुनोतियो से निपटने के लिए जैव विविधता का सरंक्षण आवश्यक है|

कार्यशाला में मौजूद लोगों को दूसरों को जलवायु मुद्दों के बारे में जैव विविधता के संरंक्षण पर जागरूक करने के लिए कहा गया। बताया गया कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा एक साझा जिम्मेदारी है जो प्रत्येक समुदाय के भविष्य को सीधे प्रभावित करती है। जल, भूमि और ऊर्जा जैसे संसाधनों का जिम्मेदार प्रबंधन दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जो आजीविका, कृषि और उद्योगों का समर्थन करता है। फिर भी, इसकी महत्ता के बावजूद इसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है। इस पृथ्वी दिवस पर, आइए हम स्वीकार करें कि हमारे ग्रह की रक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। जो कदम हम आज उठाएंगे, वे हमारे समुदायों की स्थिरता और समृद्धि को कल तय करेंगे।

श्रीमती संगीता, जी.एम. पर्यावरण, सेंट्रल कोल लिमिटेड अमित कुमार मिश्रा, उप प्रबंधक पर्यावरण, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड प्रीतम मारिक उप प्रबंधक पर्यावरण, शिव चरण, उप प्रबंधक पर्यावरण एनटीपीसी ने जैव विविधता संरक्षण, मनोरंजन और आजीविका सृजन के बारे में अपनी समग्र गतिविधियों की प्रस्तुति दी। पर्षद से हरी शंकर लाल तकनीकी पदाधिकारी  ने जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत सभी गतिविधियों की भी प्रस्तुति दी।

सदस्य सचिव के द्वारा लगातार विभिन्न विषयों में जैव विविधता प्रबंधन समिति ग्रामीणों की छोटी समूह  50 से 100 लोगों को प्रशिक्षित कार्यशाला के माध्यम से करते आ रहे है सभी ने उत्सुकता से जैव विविधता के संरक्षण हेतु प्रतिज्ञा भी ली| पर्षद द्वारा सभी को सम्मानित किया गया |सभी लोगो ने भविष्य में जैव विविधता की संरक्षण के साथ अपनी जीवन को खुशहाल बनाने में अपना योगदान देने का वादा किया ।

इस कार्यक्रम में संगीता, राजीव कुमार, अमित कुमार मिश्रा, प्रीतम मारिक, शिवचरण, घनेश्याम महतो एवं विभिन्न जैव विविधता प्रबंधन समिति मुखिया उपमुखिया स्टूडेंट अरूण कुमार महली, दिनेश तिग्गा,संजू देवी,मधुबाला देवी, पल्लवी भारती,मनीषा शंकर इत्यादि शामिल हुए|

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
11-04-2026