बिहार के हर जिले में अब यह खास थाना, ऐसे कसेगा साइबर अपराधियों पर नकेल

👁️ 451 Views

बिहार में साइबर अपराधी सबसे ज्यादा एटीएम और क्रेडिट कार्ड से संबंधित फर्जीवाड़ा करते हैं। इस साल 9 जून तक इस तरह के साइबर अपराध की संख्या 1258 है। इसके बाद नंबर आता है व्हाट्स एप्प, यू टयूब, ट्वीटर आदि का इस साल इस तरह के वारदातों की संख्या 465 है जबकि फेसबुक और इंस्टाग्राम से संबंधित वारदातों की संख्या 367 है। ईमेल से जुड़ी वारदातों की संख्या सिर्फ 84 है लेकिन इस साल के छमाही समाप्त होने से पहले ही साइबर अपराधों की कुल संख्या 2174 पहुंच गई है। बिहार में साइबर क्रिमिनलों की इस बढ़ती संख्या पर काबू पाने के लिए राज्य की आर्थिक अपराध इकाई के तहत काम करने वाली साइबर सेल की तमाम कोशिशों के बाद भी दूर दराज के इलाकों में रहने वालो को सइबर क्रिमिनल अपना निशाना बनाए जा रहे थे। ऐसे में जिला स्तर पर खास थाने की जरूरत महसूस हो रही थी। अब वह दिन आ गया है आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैय्यर हसनैन खान के मुताबिक राज्य में 44 साइबर थानो ने काम करना शुरू कर दिया है। बिहार के 40 पुलिस जिलों के अलावा 4 रेल क्षेत्र में भी साइबर थाने खोले गए हैं।

बिहार में महिलाओं को थाने जाने की जरूरत नहीं

साइबर अपराध के मामलों में अब महिलाओं को थाने आकर शिकायत दर्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि खुद पुलिस घर जाकर शिकायत दर्ज करेगी। एडीजी खान ने कहा कि अब किसी महिला को थाने पर बुलाकर एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। बल्कि पुलिस अधिकारी उनके पास जाकर FIR दर्ज करेंगे। ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, इंटरनेट से जुड़ी किसी शिकायतें साइबर थानों में दर्ज करा सकते हैं। सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण भी किया जाएगा। एडीजी ने बताया कि साइबर अपराध के ऑपरेशन में शामिल 30 हजार मोबाइल सिम कार्ड को चिन्हित किया गया है। इसमें 10 हजार सिम को बंद करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। जिससे साइबर क्राइम में एक्टिव तमाम गैंग को ध्वस्त करने में मदद मिलेगी।

ऑफर-https://amzn.to/3Ckaenu

ऐसे काम करेगा यह थाना

बिहार के साइबर पुलिस थानों के लिए एडीजी नैयर हसनैन खान के नेतृत्व में आर्थिक अपराध इकाई नोडल इकाई के रूप में काम करेगी। साइबर थानों के लिए कुल 660 पद हैं। साइबर का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अफसर के हाथ में होगा। हर थाने में 4 इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर, तीन कांस्टेबल, एक प्रोग्रामर और तीन डेटा आपरेटर की नियुक्ति की गई है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026