जन औषधि केंद्र पर मिलेंगी अब ये दवाईयां भी

👁️ 728 Views

Jan Aushadhi kendra-अगर आप अक्सर दवाई खरीदते हैं तो प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से जरूर परीचित होंगे। सस्ती और अच्छी दवाईयों के लिए यह केंद्र आम जनमानस में लोकप्रिय हो चुका है। केंद्र सरकार ज्यादा से ज्यादा दवाईयां इस परियोजना के तहत लाना चाहती है। पिछले 9 वर्षों में केंद्रों की संख्या 100 गुना और बिक्री 170 गुना से अधिक बढ़ गई है। 31 दिसंबर 2023 तक 10000 केंद्र स्थापित करने की उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) ने देश के 651 विभिन्न जिलों से जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ेंhttps://indiavistar.com/even-if-you-have-a-platform-ticket-you-will-be-fined-know-this-rule/

इसी दिशा में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की कार्यान्वयन एजेंसी, फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने अपने समूह में नए उत्पाद जोड़े हैं, जैसे मधुमेह के लिए डापाग्लिफ्लोज़िन 10 मिलीग्राम और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड रिलीज) 1000 मिलीग्राम टैबलेट, जन औषधि प्रोटीन (उच्च प्रोटीन) पाउडर, महिलाओं के लिए जन औषधि प्रोटीन (व्हे प्रोटीन पाउडर), आदि।

ऑफर-https://amzn.to/477ENel

फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), जो (पीएमबीजेपी) को लागू करता है, नियमित रूप से बाजार के विभिन्न रुझानों का विश्लेषण करता है और विश्लेषण के आधार पर, जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ते मूल्यों पर बेचने के लिए दवाओं और अन्य उत्पादों को शामिल करता है। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना ने अब मधुमेह के लिए दवाओं के कुछ नए वेरिएंट और विभिन्न प्रकार के न्यूट्रास्यूटिकल्स को किफायती कीमतों पर बेचने के लिए शामिल किया है।

सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक देश में केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर 2023 तक देश में 10,000 जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला किया है। 30 जून 2023 तक देश भर में कुल 9,512 जन औषधि केंद्र खोले गए। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के उत्पाद समूह में 1800 दवाएं, 285 शल्य चिकित्सा उपकरण और उपभोग्य वस्तुएं हैं। ये उत्पाद बाजार की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

मधुमेह और महिलाओं के स्वास्थ्य की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए, जन औषधि ने नीचे दिए गए उत्पादों को शुरू करके अपनी पहले से मौजूद सूची में इसे शामिल करने का फैसला किया है और ये उत्पाद देश भर के चुनिंदा जन औषधि केंद्र में आम लोगों के लिए पहले से ही उपलब्ध हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
26-02-2026