ग्रेटर नोएडा के सीआईएसएफ परिसर में ‘मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राईव’ के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, माननीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार देश के सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में ‘मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राईव’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के अन्तर्गत एक हरे-भरे और स्वच्छ भारत के लिए सीआईएसएफ ने संगठनात्मक सामाजिक जिम्मेदारी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संपूर्ण भारत वर्ष में स्थित सभी इकाईयों व संस्थानों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ किया है, जिसके अन्तर्गत बल सदस्यों द्वारा 7.23 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान के अन्तर्गत जून, 2020 तक लगभग 1.66 लाख पौधे पहले ही लगाए जा चुके हैं। दिनांक 12.07.2020 को आयोजित व्यापक वृक्षारोपण अभियान के दौरान देश भर में विभिन्न स्थानों पर 1.42 लाख से अधिक अतिरिक्त पौधे लगाए गए।

greater noida

दिनांक 12.07.2020 को समय लगभग 10.00 बजे सीआईएसएफ परिसर एस एस जी ग्रेटर नोएडा में आयोजित समारोह में श्री एम ए गणपति, विशेष महानिदेशक (एपीएस), श्री विक्रम सिंह मान, महानिरिक्षक (एपीएस-1), अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने 3000 से अधिक फल व अन्य पारंपरिक भारतीय पौधे जैसे -नीम, शीशम, बरगद आदि लगाए।

इस ‘मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राईव’ के अगले चरणों में सीआईएसएफ ने अधिक-से-अधिक पौधे लगाने और उन्हें बड़े वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।

यह उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.07.2020 को आयोजित ‘मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राईव’ के तहत सीआईएसएफ ने 1.42 लाख से अधिक पौधे लगा कर एक हरे-भरे और स्वच्छ देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन पौधों को संरक्षित किया जाएगा और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वे बड़ेे वृक्षों के रूप में विकसित हों।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जानिए क्या संकेत दे रहे हैं चौराहों के सिग्नल | Digital Arrest में जमानत कब मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से बदले संकेत, जानिए क्या है नई न्यायिक नीति | Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच | Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं |
29-07-2026