ladki bahin yojana: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव महिलाओं के लिए राखी का त्योहार खास बनाने वाले हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को राखी से पहले 250 रुपये का तोहफा दिया जाएगा। इस योजना में दिवाली बोनस देने की घोषणा की थी। आइए जानते हैं कि इस योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।
ladki bahin yojana kya hai rakhi bonus for women:
मुख्यमंत्री के इस ऐलान से 1.27 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल सकता है। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने माझी लड़की बहिन योजना का आरंभ किया था। इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। इसी योजना में महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली का बोनस भी देने का ऐलान कर दिया है। यह उन सभी महिलाओं को मिलेगा जो इस योजना का लाभ ले रही हैं। यानि इस महिने उन्हें 1500 नहीं बल्कि 3000 की किश्त मिलेगी।
27वीं किश्त कब
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव 27 वीं किश्त के साथ महिलाओं को 250 रुपये का नेग भी देंगे। 27 वीं किश्त की राशि 1 से 7 अगस्त के बीच में लाभार्थी महिलाओं को मिल सकती है।
आवेदन कैसे करेंः
इस योजना का लाभ लेने के लिए https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ को क्लिक कर लीजिए। इसके बाद आपको होम पेज पर एप्लीकेंट लॉगिन करना होगा। इसके बाद क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद साइन अप पर क्लिक करना होगा।
योजना के लिए दस्तावेजः
इस योजना का लाभ लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ेंः
- पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश
- साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया।
- क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ?
- कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन
- एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा









