महादेव की पूजा से क्या होते हैं लाभ, जल्दी से शुरू कीजिए इस तरह से पूजा

👁️ 635 Views

Mahadev ki puja-महादेव की पूजा कितनी कल्याणकारी है यह तो बताने की जरूरत नहीं है। मगर शिव पूजा (lord shiv puja) से कुछ ऐसे लाभ हैं जिनको जानते ही आप झटपट भोले शंकर की पूजा शुरू कर देंगे। इस लेख में इस पूजा से होने वाले कुछ विशेष लाभों के बारे में आपको बताएंगे। सावन का महीना महादेव को समर्पित होता है। कहा जाता है कि सावन माह में ही भगवान शिव और पार्वती का मिलन हुआ था इसलिए सावन का महीना शिव को काफी प्रिय है। इस महीने में शिव यानि की महादेव शिघ्र प्रसन्न भी हो जाते हैं। सामान्य दिनो में सोमवार का दिन शिव को समर्पित है। अर्थात् सोमवार को भोले शंकर की पूजा का विशेष लाभ होता है।

शिव की पूजा के चमत्कारिक लाभ

मान्यता है कि महादेव की पूजा करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्हें हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है। भगवान शिव की साधना करने वालों को हरेक दुख से मुक्ति मिलती है। शिव की पूजा करने से हरेक प्रकार के रोग से भी मुक्ति मिलती है। क्योंकि शिव खुद बैद्यनाथ हैं। शिव की पूजा से अद्भूत बल, आत्मविश्वास और साहस का अनुभूति होती है। कहा जाता है कि भोले शंकर की पूजा करने वालों की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती। भगवान शिव की पूजा से गृहस्थ जीवन में अनुकूलता आती है। शिव को कुबेर का आधिपति माना जाता है अतः शिव की पूजा आर्थिक संकट से भी मुक्ति दिलाती है। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति भी शिव अराधना से संभव है। अगर किसी को ज्ञात अज्ञात शत्रु का भय हमेशा बना रहता है तो उसे शिव की साधना जरूर करनी चाहिए। संतान सुख औऱ मनोवांछित जीवन साथी के लिए भी शिव की पूजा का विशेष लाभ बताया गया है।

ऑफर-https://amzn.to/44zn79V

शिव परिवार है संसार का कल्याणकारी

धर्म आचार्यों के मुताबिक महादेव के साथ साथ उनके परिवार की पूजा का भी विशेष महत्व है। शिव परिवार में माता पार्वती, पुत्र कार्तिकेय और गणेश के अलावा नंदी की पूजा की जाती है। मां पार्वती हमें अन्न देती है। इसी तरह गणेश जी हमें बुद्धि प्रदान करते हैं। कार्तिकेय बल प्रदान कर संसार की रक्षा का सबक देते हैं तो वृषभ बैल इंद्रियों पर संयम रखने की सीख प्रदान करता है। शिव तो हमें भक्ति औऱ ज्ञान प्रदान करते ही हैं।

डिस्क्लेमर

”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
19-03-2026