क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ?

"लोन अप्रूव्ड" का मैसेज देख खुश ना हों। यह फ्राड हो सकता है जो आपकी जेब को खाली कर दे।
लोन ऑफर टेक्सट मैसेज फ्राड अलर्ट
👁️ 59 Views

” बधाई हो! आपका 2 लाख रु का लोन मंजूर हो गया है” अगर आपने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया-तो रुकिए। यही वह पल है जहां ज्यादातर लोग गलती कर बैठते हैं।

यही मैसेज आजकल लोन ऑफर टेक्सट मैसेज स्कैम का हिस्सा है-जहां एक क्लिक, एक कॉल या एक जवाब आपकी बैंकिंग सुरक्षा का चेन तोड़ सकता है।

लोन ऑफर टेक्सट मैसेज पूरा जाल है

यह स्कैम सीधा हमला नहीं करता—यह आपको खुद फंसने पर मजबूर करता है। ठग आपकी उस स्थिति का फायदा उठाते हैं जब आप राहत पाने के लिए अत्यधिक बेचैन होते हैं। ऐसे मैसेज में मिले लिंक को अगर आपने क्लिक किया तो सीधे डेटा लीक हो सकता है। मतलब एक क्लिक में आपकी सारी जानकारी ठगों तक।

इसी तरह अगर केवाईसी अपडेट करें का मैसेज है तो आपका पहचान चोरी होने का खतरा हो सकता है। आपसे आधार, पैन या ओटीपी लेकर आपके नाम पर लोन ले लिया जाता है। ठग कुछ ऐसी स्थिति पैदा करते हैं कि आपको सोचने कौ मौका ही नहीं मिलता। ऐप डाउनलोड का मतलब फोन हैक।

यह भी पढ़ेंः Northeast india update-पूर्वोत्तर भारत में चल रहे सबसे बड़े ऑटो फाइनेंस स्कैम का इस तरह हुआ खुलासा

यह स्कैम तकनीक नहीं आपके भरोसे और मानसिक स्थिति से खेलता है। “आपका लोन मंज़ूर हो गया है” → भरोसा, “अभी क्लिक करें” → दबाव, “सीमित ऑफर” → डर। और बस… आप जाल में फंस जाते हैं।

वो असली केस जो आपकी आंखें खोल देंगे

अब उन वास्तविक मामलों से भी सामना कर लें जिनमें ठगों ने बड़ी चालाकी से मोटी रकम की हेरफेर कर ली। नीचे कुछ वास्तविक मामले दिए गए हैंः

मामला 1 — नकली लोन एजेंट और प्रोसेसिंग फ़ीस जाल → इस तरह के मामलो में पीड़ितों को SMS/WhatsApp मिला: “₹2 लाख का लोन मंज़ूर — कोई दस्तावेज़ नहीं।” → UPI या बैंक ट्रांसफ़र से प्रोसेसिंग फ़ीस मांगी जाती है। → पैसा भेजते ही ठग गायब हो जाते हैं। ⚡ प्रभाव: RBI ने FY 2024–25 में ₹36,014 करोड़ के बैंक फ्रॉड दर्ज किए।

मामला 2 — नकली NBFC कॉल्स से पहचान की चोरी → ठग प्रतिष्ठित NBFC के प्रतिनिधि बनकर कॉल करते हैं। → आधार, पैन या बैंक विवरण साझा करवाते हैं। → पीड़ित के नाम पर नए खाते या लोन खोले जाते हैं। ⚡ प्रभाव: क्रेडिट हिस्ट्री और वित्तीय प्रतिष्ठा को दीर्घकालिक नुकसान।

मामला 3 — लोन ऐप घोटाले और उत्पीड़न → बिना लाइसेंस वाले ऐप्स तुरंत अप्रूवल का वादा करते हैं। → ऐप कॉन्टैक्ट्स, फ़ोटो और दस्तावेज़ों तक गुप्त रूप से पहुँचता है। → बढ़े हुए शुल्क न चुकाने पर धमकी भरे कॉल्स किए जाते हैं। ⚡ प्रभाव: मानसिक आघात, प्रतिष्ठा को नुकसान और वसूली का दबाव।

✅ ऐसे ठगों से बचने के उपाय

संदिग्ध संदेश तुरंत मिटाएँ — किसी भी अनजान लोन ऑफर लिंक पर कभी क्लिक न करें। ✓ पहले से फ़ीस न दें — कोई भी असली ऋणदाता लोन से पहले पैसा नहीं माँगता। ✓ आधिकारिक चैनल से सत्यापित करें — सीधे बैंक/NBFC की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से जाँचें। ✓ घोटाला रिपोर्ट करें — साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर तुरंत सूचित करें। ✓ याद रखें — कोई भी असली ऋणदाता बिना आवेदन किए लोन मंज़ूर नहीं करता।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट |
09-04-2026