Let’s Inspire Bihar Bengaluru conclave: बेंगलुरु में ‘Bihar @ 2047 Vision Conclave’ का भव्य आयोजन

बिहार के सर्वांगीण विकास को समर्पित 'Let’s Inspire Bihar' अभियान अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में बेंगलुरु में विजन कॉन्क्लेव और आगामी महीनों में हैदराबाद, दिल्ली और पटना में बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
Let’s Inspire Bihar Bengaluru Conclave

बिहार के विकास के बिना भारत का विकास अधूरा है। इसी विजन के साथ ‘Let’s Inspire Bihar’ (LIB) अभियान के तहत आगामी 21 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु के ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑडिटोरियम में “Bihar @ 2047 Vision Conclave (Season 3)” का आयोजन होने जा रहा है। Let’s Inspire Bihar Bengaluru conclave में कई प्रमुख हस्तियां जुटेंगी।

Let’s Inspire Bihar Bengaluru conclave: मुख्य आकर्षण

स कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य दक्षिण भारत में रह रहे बिहारी प्रवासियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप संस्थापकों और कॉर्पोरेट पेशेवरों को एक मंच पर लाना है।

  • मुख्य अतिथि: बिहार के माननीय उद्योग मंत्री, डॉ. दिलीप जायसवाल कार्यक्रम में शामिल होकर मार्गदर्शन देंगे।
  • विशिष्ट अतिथि: माननीय विधायक संजीव चौरसिया, मिथिलेश तिवारी और राजीव रंजन सिंह (सोनू सिंह) भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
  • एजेंडा: बिहार @ 2047 के ‘विजन डॉक्यूमेंट’ को और अधिक परिष्कृत और अंतिम रूप देना।

राष्ट्रीय आंदोलन बनता ‘Let’s Inspire Bihar’

आईपीएस विकास वैभव (Vikas Vaibhav IPS) के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान अब भौगोलिक सीमाओं को पार कर चुका है। 3 लाख से अधिक लोग जाति, धर्म और लिंग की बाधाओं को तोड़कर इससे जुड़ चुके हैं।

आगामी कार्यक्रमों की सूची:

  1. हैदराबाद (18 जनवरी 2026): टी-हब (T-Hub) कैंपस में ‘बिहार डेवलपमेंट समिट’, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिरकत करेंगे।
  2. नई दिल्ली (22 फरवरी 2026): तालकटोरा स्टेडियम में भव्य राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम।
  3. पटना: जमीनी स्तर पर सांगठनिक मजबूती और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार संवाद।

उपलब्धियां: एक नजर में

शिक्षा: 15 जिलों में 28 निशुल्क शिक्षा केंद्र (गार्गी पाठशाला) संचालित।

स्वास्थ्य: जीवक चैप्टर के माध्यम से 300+ स्वास्थ्य शिविर और 50,000+ लाभार्थियों की मदद।

उद्यमिता: 2028 तक हर जिले में कम से कम 5 सफल स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य, जो 100+ लोगों को रोजगार दे सकें।

जन संवाद: बेगूसराय, आरा, सासाराम और छपरा जैसे शहरों में 50,000 से अधिक लोगों की भागीदारी वाले बड़े जन-संवाद।

यह भी पढ़ेंः बिहार में लेट्स इंस्पायर बिहार का ग्लोबल समिट जानिए बड़ी बातें

Latest Posts

यह भी पढ़ें

IIT Gandhinagar में VoICE और C-DOT के बीच AI Smart Village India परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करते प्रतिनिधि।

भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? |
21-07-2026