let’s inspire bihar: एक अभियान जिसने बिहार के युवाओं को दिखा दिया है नवनिर्माण का रास्ता

Let's inspire bihar

let’s inspire bihar अभियान ने बिहार के युवाओं को रास्ता दिखा दिया है। रास्ता जहां से बिहार के भविष्य की इमारत खड़ी होती है। आईपीएस विकास वैभव द्वारा शुरू किए गए अभियान let’s inspire bihar में अब तक बिहार के विभिन्न जिलो में एक दर्जन से अधिक कार्यालय खुल चुके हैं। अभियान से 1 लाख दस हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। विभिन्न तरह की गतिविधियो के जरिए अभियान ने युवाओं को बिहार के नवनिर्माण का रास्ता दिखा दिया है।

let’s inspire bihar के प्रणेता के लिए उमड़ पड़ती है जनता

इस समाचार के साथ दिए गए वीडियो लिंक को क्लिक कर वीडियो देखेने से आप समझ जाएंगे कि इस अभियान के प्रति बिहार के लोगों में किस तरह उत्साह है। यही वजह है कि रविवार के दिन भी आईपीएस विकास वैभव संवाद करने निकल जाते हैं। उनका स्वागत भी जगह जगह जोरदार तरीके से होता है। वजह बिहार के नव निर्माण के प्रति लोगों में उम्मीद और उत्साह की जागरूकता का है।

नालंदा के हरनौत में क्षेत्रीय कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर आईपीएस विकास वैभव ने बिहार के नवनिर्माण में जुटने का आहवान किया। श्री वैभव ने कहा कि आवश्यकता है कि हम सभी जातिवाद व संप्रदायवाद से ऊपर उठकर बिहार के विकास में अपना योगदान दें। विकास वैभव के अभियान से भारी संख्या में नए लोग जुड़ रहे हैं। जुड़ने वाले लोग अपने अपने कार्यक्षेत्र के माध्यम से समाज हित में आंशिक भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

हरनौत के गोनावा पटेल नगर एवं किचनी ग्राम में गायत्री परिवार से जुड़े सदस्यों के बीच भी युवा संवाद में विकास वैभव ने 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार को भूमिका को लेकर आह्वाहन किया। इस अवसर पर किचनी के डा० विनोद कुमार सिंहा, नालंदा अध्याय मुख्य समन्वयक रघुवंश कुमार सहित विनोद कुमार सिंह, रामजन्म यादव, मयंक कुमार, प्रमोद कुमार, आमोद कुमार, राम नरेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद अकेला, जिला परिषद कमलेश यादव, मुकेश सिंह, नीरज कुमार, अमित आनंद, ज्वाला प्रसाद एवं अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति |
19-07-2026