Ladli behna yojna:मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 28 जनवरी 2023 को लांच की गई लाडली बहना योजना फिर से खुलने वाली है। 10 अक्टूबर को इसकी 17वीं किश्त आने की संभावना है। त्योहारों के मद्देनजर तय समय से पहले इस योजना का लाभ मिल सकता है। मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है मगर कई महिलाओं ऐसी हैं जो इस योजना की पात्र तो हैं मगर किसी कारण वश या तो उनके फार्म रद्द हो गए या वो तय समय पर फार्म नहीं भर पाईं। इस लेख में आप लाडली बहना योजना के बारे में सब कुछ जानेंगे।
ladli bahna yojana status:क्या है लाडली बहना योजना
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की शुरूआत की थी। पहले योजना के लाभार्थियों को 1000 रुपये ही मिलते थे। बाद में 250 रुपये बढ़ाकर इसकी राशि 1250 रुपये कर दी गई। यह राशि सीधे महिलाओं के खाते में पहुंच जाते हैं। महिलाओं के स्वावलंबन की दृष्टि से यह योदना काफी महत्वपूर्ण है।
cm ladli bahna yojana:जरूरी दस्तावेज
आधर समग्र ई-केवाईसी (e-Kyc) इसके माध्यम से समग्र आईडी के साथ आधार की जानकारी का मिलान होता है। इसके अलावा ऐसा व्यक्तिगत बैंक खाते का होना जरूरी है जो आधार से लिंक हो। वोटरआईडी/पैन कार्ड या राशन कार्ड में से किसी एक का होना जरूरी है। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र और आवेदनकर्ता की फोटो के साथ साथ एक मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।
ladli bahna yojana portal:ये हैं शर्तें
किसी भी वर्ग की महिला इस योजना का लाभ ले सकती है मगर आवेदन कर्ता का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। शादी शुदा, परित्यक्ता, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं इस योजना की पात्र हैं। आवेदनकर्ता शादी शुदा महिला की उम्र 21 वर्ष की हो जाना चाहिए। महिलाएं अपने पास के किसी भी राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर, सीएससी कियोस्क में अपना समग्र ई-केवाईसी करा सकती हैं। इसके लिए कोई भी राशि नहीं देनी पड़ती है। विशेष जानकारी के लिए https://cmladlibahna.mp.gov.in/AboutUs.aspx पर क्लिक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें
- आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच
- AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित?
- LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA
- Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़?
- Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें












