जानिए सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने मुंबई पहुंच कर क्या क्या किया

sushant singh rajpoot
👁️ 483 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद सीबीआई मुंबई पहुंच चुकी है। सुशांत केस की जांच के लिए सीबीआई 4  छोटी-छोटी टीमों में बंट गई है। सुशांत केस के हर पहलू के लिहाज से टीम को काम सौंपा गया है। इनमें से 1 टीम मुंबई पुलिस के साथ तालमेल कर रही है तो दूसरी हादसे के मौके से सबूत जुटा रही है। तीसरी टीम का काम फील्ड से जुड़े सबूत खंगालने का है तो चौथे टीम का काम गवाहों को देखना है।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई टीम ने मुंबई पुलिस से सुशांत का पोस्टमार्म रिपोर्ट, फारेंसिक रिपोर्ट, अटाप्सी रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट, 56 बयानों की प्रतिलिपि, सीसीटीवी और सुशांत केस से जुड़ी सारी सूचनाओं और कागजात अपने हाथ में ले लिया।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने सुशांत के कुक नीरज का बयान भी दर्ज किया। सीबीआई उससे जानना चाह रही थी कि हादसे वाले दिन सुशांत के घर में सुबह से हादसे तक क्या क्या हुआ था। मालूम हो कि मुंबई नगर पालिका ने सीबीआई की टीम को क्वारंटीन के नियमों से 10 दिन की छूट दी है। उऩ्हें एयरफोर्स के गेस्ट हाउस में ठहाराया गया है। माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई की टीम जांच के पहले दौर में वहां दस दिन रूकेगी। एक दो दिन में सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के मौत का सीन रिक्रिएट कर सकती है। रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय य़ानि ईडी ने दिल्ली में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह का बयान दर्ज किया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात |
25-03-2026