लैपटॉप चोरी के लिए लग्जरी बस की यात्रा जानिए इस चोर की अनोखी कहानी

लैपटॉप चोरी के लिए लग्जरी बसों में यात्रा करने वाले एक चोर को उत्तरी दिल्ली की सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। अनोखे तरीक़े से लैपटॉप चोरी करने वाले इस चोर से दस लैप टॉप बरामद किए गए हैं। उत्तरी दिल्ली पुलिस के डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक़ एक महिला वकील ने शिकायत दर्ज करवाई थी की 30 मार्च की रात को वह अपने दोस्त के साथ मनाली जाने के लिए बस में चढ़ी थी। सुबह जब वह मनाली पहुंची तो लैपटॉप का बैग ग़ायब था। 

इस मामले की जाँच के लिए एसीपी सत्येंद्र यादव की देखरेख और सिविल लाइन एसएचओ अजय शर्मा के नेतृत्व में एसआई संदीप माथुर के साथ si नीरज, कांस्टेबल संजीत, रामदयाल और प्रदीप डागर की टीम बनाई गई। कई सीसीटीवी फूटेज और जाँच के बाद पुलिस ने कमल कुमार रहलन नाम के शख़्स को पकड़ा उसके पास से एक लैपटॉप चोरी का बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पता चला की वह laptop चोरी के कई मामलों में लिप्त रहा है। उसके पास से मौजूदा केस में चोरी के लैपटॉप के अलावा 3 और लैपटॉप बरामद हुए। उसने पुलिस को बताया कि चोरी के laptop वह संजीव के माध्यम से सतीश नाम के व्यक्ति को बेचता है। पुलिस ने इन दोनो के पास से पाँच और लैपटॉप बरामद किए। पूछताछ में पता लगा की लैपटॉप चोरी के लिए कमल लग्ज़री बस में सफ़र करता था । बस में चढ़ने से पहले वह उस यात्री की पहचान कर लेता था जो laptop सफ़र कर रहे होते थे । मौक़ा मिलते ही वह हाथ साफ़ कर लेता था । इनके पास से पुलिस दस laptop बरामद कर चुकी है । 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास |
29-09-2026