PM kisan Yojana-पीएम किसान मानधन योजना की 20 वीं किश्त, इस तारीख को, कैसे करें चेक

PM kisan mandhan yojana status
👁️ 832 Views

PM kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20 वीं किश्त मिलने वाली है। इसके तहत 9.7 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को पीएम नरेंद्र मोदी एक बटन दबाकर 20 वीं किश्त का स्थानातंरण करेंगे। अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार पीएम 2 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के बनौली सेवापुरी, वाराणसी में आयोजित समारोह में पीएम किसान योजना की 20 वीं किश्त को स्थानांतरित करेंगे।

pm kisan yojana क्या है

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के लिए 2 हेक्टेयर या इससे कम जमीन वाले किसान आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को अब हर महीने 3000 रुपये मिल सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। PM kisan mandhan Yojana के तहत अब तक किसानों को 2000 की तीन किश्त यानि 6000 रुपये सालाना मिलती है। लेकिन अब इस योजना के तहत उन्हें सालाना 36000 रुपये मिल सकते हैं।

pm kisan mandhan yojana status

पीएम किसान मानधन योजना  के तहत किसानों को हर महीने पेंशन दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानि 36000 रुपये प्रति वर्ष पेंशन दी जाती है। मोदी सरकार यह राशि किसानों को आर्थिक मदद के लिए देती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस योजना में छोटी राशि जमा करके गारंटीड पेंशन पा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जैसे आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण आदि। लेकिन अगर आप PM kisan mandhan yojna का लाभ उठा रहे हैं, तो आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के किसान निवेश कर सकते हैं। इसमें उम्र के हिसाब से निवेश की रकम तय की गई है।

इस योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष तक का कोई भी किसान ले सकता है। इसके लिए अधिकतम 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। इसमें न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक के किसानों को किसान की आयु के आधार पर 55 रुपये से 200 रुपये मासिक निवेश करना होगा। बड़ी बात ये है कि पीएम किसान मानधन योजना का लाभ देश के सारे किसानों को मिलने वाला है।

pm kisan mandhan yojana online:

पीएम किसान मानधन योजना के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट https://maandhan.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर सेल्फ एनरॉलमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से राजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी को पूरा कर अपना फार्म जमा कर दें। ऑफलाइन आवेदन के लिए जन सेवा केंद्र की मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः


Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 171 महिला खिलाड़ी, 18 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट: CISF की नई ताकत | CyberTech Global Tel Aviv 2026: “एशिया के साइबर कॉप” प्रो. त्रिवेणी सिंह क्यों हैं भारत की वैश्विक साइबर आवाज़ | दिल्ली में अपराध: 2023 से 2025 तक के आंकड़े क्या बताते हैं? | Swapna Shastra Tips: बुरे सपने (Nightmares) दे रहे हैं ये बड़े संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी | एक कॉल, एक डर, और जीवनभर की बचत दांव पर: वरिष्ठ नागरिक साइबर ठगों के सबसे आसान शिकार क्यों बन रहे हैं? | दिनदहाड़े हत्या से जंगलों तकः रचना यादव मर्डर केस में तह तक कैसे पहुंची पुलिस | Marriage in Dream: शुभ या अशुभ? सपने में बारात और शादी देखने का असली मतलब। | CISF वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन-2026: जब तटों की सुरक्षा साइकिल की रफ्तार से जुड़ेगी राष्ट्र से | ₹1,621 करोड़ का साइबर खेल: म्यूल अकाउंट्स से कैसे धुला गया पैसा | सपने में पैसे का लेन-देन देखना शुभ है या अशुभ? जानें 7 असली संकेत | Swapna Shastra |
22-01-2026