kaju khane ke fayde- हो सकता है कि आप काजू (Cahew) से सेहत को मिलने वाले कुछ लाभों के बारे में जानते होंगे। मगर यहां हम आपको काजू से सेहत को मिलने वाले उन लाभों के बारे में बता रहे हैं जिसे शायद आप ना जानते हों। हम यह भी बताएंगे कि काजू को किस तरह खाएं कि इसका लाभ दुगुना हो जाए। वैसे तो आप भी शॉक्ड यानि पानी में फुला हुआ ड्राइ फ्रुट्स के लाभ जानते होंगे। अखरोट, बादाम और किशमिश पानी में रखकर आपने खाया भी होगा।
kaju khane ke fayde-भीगे हुए काजू खाने के कई फायदे हैं
काजू हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। यह वजन घटाने में मदद करने के साथ साथ, ब्लड शुगर को कंट्रोल कर दिल की देखभाल भी कर सकता है। भीगे हुए काजू खाने से सबसे पहला लाभ तो कोल्स्ट्रॉल के स्तर को मिलता है। यह हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स का सबसे अच्छा सोर्स है। हर सुबह खाली पेट काजू खाने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
दिल के लिए हेल्दी फूडस की बात की जाए तो नट्स में सबसे पहला नंबर काजू का है। काजू में मोनोसैच्युरेटेड फैट भरपूर होता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर हार्ट को हेल्दी रखने में काफी मददगार होता है। कहा जाता है कि काजू में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे डायबिटिज के रोगियों के लिए बेहतरीन स्नैक्स बनाती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट का मात्रा कम और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होती है। इससे शुगर पर सीमित प्रभाव पड़ता है।
अगर आप काजू को रातभर पानी में भिगोकर खाते हैं तो यह फािबर को नरम करता है। इससे पाचन में बहुत मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे कब्जियत भी दूर होती है। भीगे हुए काजू खाने से स्ट्रोक की रोकथाम में मदद मिलती है। काजू में मिलने वाली मैग्नीशियम की मात्रा स्ट्रोक के खतरे को कम करती है। स्ट्रोक कमजोर ब्लड वेसल्स के टूटने पर ब्रेन में फैले ब्लड की वजह से होता है।
यह भी पढ़ें-
- सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड
- सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी
- साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला
- 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए
- क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ?
(अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com लेख में दी गई किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता। किसी भी विधि को अपनाने से पहले उचित डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)












