जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को नए आयाम देते हुए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियाँ और 7 अत्याधुनिक PRV/PCR वाहन तैनात किए गए हैं। कार्गो टर्मिनल, डोमेस्टिक टर्मिनल और यमुना एक्सप्रेस-वे पर 24x7 गश्त सुनिश्चित की जा रही है। नवसृजित 'जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन' एयरपोर्ट की आंतरिक सुरक्षा का केंद्र बनेगा। जानें — कहाँ तैनात हैं ये वाहन और किन रास्तों पर रहेगी पुलिस की नजर।
जेवर एयरपोर्ट पुलिस चौकी गौतमबुद्धनगर
👁️ 58 Views

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा एयरपोर्ट (Jewar International Airport) के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से काम करना शुरू कर दिया है।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियों का सृजन और 7 अतिरिक्त PRV/PCR वाहनों की तैनाती की गई है।

नोएडा एयरपोर्ट सुरक्षाः कहाँ-कहाँ बनाई गई हैं नई पुलिस चौकियाँ?

नई पुलिस चौकियाँ निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित की गई हैं:

• पुलिस चौकी माइल स्टोन-32 कि.मी.

• पुलिस चौकी कार्गो टर्मिनल

• पुलिस चौकी डोमेस्टिक टर्मिनल

• पुलिस चौकी माइल स्टोन-27 कि.मी. (थाना रबूपुरा)

• पुलिस चौकी माइल स्टोन-15 कि.मी. (थाना दनकौर)

यह भी पढ़ेंः गृह राज्य मंत्री ने किया सीआईएसएफ आवासीय परिसर का उद्घाटन

जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन — एयरपोर्ट की आंतरिक सुरक्षा का केंद्र

नवसृजित थाना ‘जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन’ के अंतर्गत एयरपोर्ट की आंतरिक सुरक्षा हेतु 3 पुलिस चौकियाँ (माइल स्टोन-32, कार्गो टर्मिनल, डोमेस्टिक टर्मिनल) संचालित की जा रही हैं। वहीं बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए माइल स्टोन-27 और माइल स्टोन-15 पर चौकियाँ स्थापित हैं।

7 PRV/PCR वाहन — कहाँ करेंगे गश्त?

• 1 PCR वाहन: यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल से फलैदा कट तक

• 1 PCR वाहन: एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश/निकास मार्ग पर

• PRV-1: स्कार्पियो इंटरचेंज से दयानतपुर, मुकीमपुर सिवारा, रामनेर, किशोरपुर, बनवारीवास होते हुए खुर्जा रोड थोरा तक

• PRV-2: नगला हुकम सिंह, नगला जहानू, कुरैब, रन्हैरा, पारोही से बंकापुर खुर्जा रोड तक

• 3 अन्य PRV वाहन: जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गश्त

क्यों महत्वपूर्ण है यह कदम?

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक अति संवेदनशील एवं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजना है। इस क्षेत्र में यात्रियों व स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात सुचारू रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का यह कदम जरूरी माना जा रहा था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
11-04-2026