यूपी में निवेशकों को मिला योगी का खास ख्याल मिला ये उपहार

यूपी
👁️ 500 Views

यूपी में निवेशकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खास ख्याल रखने का वादा किया है। उन्होंने कहा है कि निवेश बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार हर बैरियर तोड़ देगी। उन्होंने उद्यमिओं से कहा कि वह अपने उद्योगों को संस्थाओं से जोड़ें। सरकार उनके मानदेय का आधा खर्चा खुद उठाएगी। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित निवेशकों के बड़े कार्यक्रम में निवेशकों को लेकर कई अहम बातें कहीं।

यूपी में निवेशकों को मिलेगा ये सब

योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में कानून का राज है और निवेश का बेहतर माहौल है। निवेशकों के इस बड़े कार्यक्रम में योगी ने 1333 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि के साथ ही 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के लिए 10 औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट वितरित किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में आए दिन दंगे होते थे। महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था।

उन्होंने ई कामर्स प्लेटफार्म को नए युग का सूत्रपात करने वाला कदम बताया है। उन्होंने निवेशकों के कार्यक्रम में फ्लिपकार्ट के उन्नाव औऱ वाराणसी में वेयरहाउस को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि हमने डिजाइन, तकनीक, मार्केट समेत पैकेजिंग और एक्सपोर्ट पर फोकस किया। इसको और गति देने का कार्य तब हुआ जब फ्लिपकार्ट ग्रुप हमसे जुड़ा। इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों के लिए और भी कई सारी बातें कहीं।

योगी ने कहा कि ई फ्लेटफार्म के रूप में जब फ्लिपकार्ट ने सेवाएं देना प्रारंभ कीं तब ओडीओपी योजना ने न केवल प्रदेश बल्कि देश व दुनिया में प्रसिद्धि पाई। स्वाभाविक रूप से ईकामर्स से कालाबाजारी भी थमेगी क्योंकि इससे मोनोपॉली टूटती है। यूपी में जेके सीमेंट 1500, एचसीएल 500 करोड़ और निवेश करेंगी। विभिन्न औद्योगिक समूहों ने यूपी सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए निकट भविष्य में कई और परियोजनाओं को शुरू करने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या |
15-03-2026